फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Block chief election: BJP exerts strength for unopposed election, preparing to conduct 20 to 30 percent unopposed

ब्लॉक प्रमुख चुनाव :भाजपा ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए झोंकी ताकत, 20 से 30 फीसदी निर्विरोध कराने की तैयारी

Wed, 07 Jul 2021 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Jul 2021 09:40 PM IST
सार

पार्टी की ओर से बुधवार दोपहर सभी जिलों में उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। जिन ब्लॉकों में प्रत्याशी को लेकर स्थानीय सांसद-विधायक या जिलाध्यक्ष-विधायक के बीच विवाद ज्यादा था वहां पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार नहीं उतारा है।

विज्ञापन
Block chief election: BJP exerts strength for unopposed election, preparing to conduct 20 to 30 percent unopposed
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बाजी मार चुकी भाजपा ने अब क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी विपक्षी दलों का सफाया कर गांवों की सरकार पर पूरी तरह काबिज होने की रणनीति बनाई है। पार्टी ने क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 20 से 30 फीसदी तक ब्लॉकों में अपने उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन के लिए ताकत झोंकी है।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए बुधवार दोपहर सभी जिलों में उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। जिन ब्लॉकों में प्रत्याशी को लेकर स्थानीय सांसद-विधायक या जिलाध्यक्ष-विधायक के बीच विवाद ज्यादा था वहां पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार नहीं उतारा है। उम्मीदवारों की घोषणा से पहले ही पार्टी ने प्रभारी मंत्रियों और पार्टी के जिला प्रभारियों को मोर्चा संभालने के लिए जिलों में भेज दिया। मंत्रियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ प्रभार वाले जिले के ब्लॉकों में भी अध्यक्ष का चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जहां तक संभव हो पार्टी के उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचन कराना है।
विज्ञापन


मंत्रियों और पदाधिकारियों को प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से संपर्क कर उन्हें नामांकन दाखिल नहीं करने के लिए समझाया जाए। यदि कहीं पर पार्टी के ही कार्यकर्ता बगावत कर रहे हैं तो वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से उनकी बात कराकर स्थिति को काबू में किया जाए। यदि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नामांकन दाखिल भी करते हैं तो 9 जुलाई तक उनसे नामांकन वापसी का प्रयास कराने की कोशिश की जाएगी। भाजपा ने प्रदेश में करीब छह सौ से अधिक क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और पंचायत चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर, महामंत्री सुब्रत पाठक सहित तमाम पदाधिकारी बुधवार को दिनभर अधिक से अधिक निर्विरोध निर्वाचन कराने की तैयारी में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed