{"_id":"6181206d8bd3e8242a169529","slug":"blast-while-making-crackers-in-naseerabad-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोग झुलसे
Tue, 02 Nov 2021 04:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Nov 2021 04:56 PM IST
सार
रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में तीन लोग झुलस गए। तीनों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विस्फोट के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे लाल पाण्डेय मजरे पूरे राई में मंगलवार सुबह पटाखा व्यवसायी के यहां पटाखा बनाते समय विस्फोट होने से दो मासूम समेत तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन
कौशल (6) व मो मासूम (18) पटाखा बनाते समय जबकि पुत्ती (14) खेत में काम करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन फानन अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर परैया चौकी इंचार्ज बृजेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पटाखा बनाने वाले का लाइसेंस था या नहीं इसकी जांच की जा रही है साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि किस लापरवाही की वजह से विस्फोट हुआ।
विज्ञापन