फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blast in scrape

कूड़े के ढेर में धमाका, आठ छात्र झुलसे

Tue, 22 Oct 2013 12:30 PM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
blast in scrape

बाजारखाला क्षेत्र में रविवार को क्रिकेट के मैदान में जमा कूड़े के ढेर में जबर्दस्त धमाका हो गया।

विज्ञापन


यह विस्फोट उस समय हुआ जब कुछ स्कूली बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए मैदान साफ कर रहे थे।

घटना में आठ छात्र बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से दो भाइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके सिर और आंख में चोटें आई हैं। वहीं, छात्रों के कान के पर्दे पर भी गहरा असर पड़ा है।

उधर, सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने घटना को मामूली हादसा बताया है।

जानकारी के मुताबिक, बाजारखाला में बैरागी टोला के मनसुख दास का हाता के पास एक पार्क है। बरसात के चलते पार्क में गंदगी के साथ लंबी-लंबी घासें उग आई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मोहल्ले के बच्चों ने पार्क साफ कर क्रिकेट खेलने की योजना बनाई और सारा कूड़ा पार्क के किनारे जमा किया। बच्चों ने गंदगी नष्ट करने के लिए कूड़े के ढेर में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग सुलग ही रही थी कि अचानक  कूड़े के ढेर में जबर्दस्त धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं और करीब एक किलोमीटर के इलाके में गूंज सुनी गई।

आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग सड़क पर आ गए और भागकर पार्क में पहुंचे। वहां गंभीर रूप से घायल आठ छात्र मिले। किसी का हाथ झुलस गया था तो किसी के पैर और पीठ में चोटें आई थीं।

छात्र पार्क में पड़े कराह रहे थे। एक छात्र बेहोशी की हालत में मिला। नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के न पहुंचने पर लोगों ने छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें सगे भाई राजन व शिवांग की हालत गंभीर है।

उधर, घटना के दो घंटे बाद अस्पताल पहुंचे चौकी प्रभारी टिकैतगंज ने मामूली हादसा बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

घायल बच्चों में रिक्शा चालक संतोष गौतम के बेटे व छठीं का छात्र सूरज (15), पांचवी का छात्र राजन (13) व पहली कक्षा का छात्र शिवांग (6) शामिल हैं।

इनके अलावा पप्पू साहू का बेटा व कक्षा दो का छात्र पवन (10), ग्यारहवीं का छात्र आकाश (16), नौवीं का छात्र शिवा (15), ओम शंकर उर्फ छोटू (19) और सूरज (17) को भी चोटें आई हैं।


राजन और शिवांग के सिर, आंख और चेहरे पर गहरा घाव है। दोनों भाइयों का सेंट मैरी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।

चिकित्सकों की मानें तो राजन, शिवांग को कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। आंख भी नहीं खुल रही है। राजन के भाई सूरज समेत लगभग सभी बच्चों में सुनाई न देने की दिक्कत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed