{"_id":"607437f48ebc3e59176b880a","slug":"blast-in-a-ambulance-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: धमाके से एंबुलेंस के परखच्चे उड़े, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: धमाके से एंबुलेंस के परखच्चे उड़े, सात घायल
Mon, 12 Apr 2021 06:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट से पूरी कार चिथड़ा हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चौक में कालीचरण पीजी कॉलेज के बाहर मिस्त्री की दुकान पर सोमवार को एंबुलेंस की मरम्मत के दौरान वेल्डिंग से उसके सीएनजी सिलेंडर में आग लग गई। चौक फायर स्टेशन से दमकल लेकर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारी आग बुझा ही रहे थे कि तेज धमाके के साथ सीएनजी किट व ऑक्सीजन के सिलेंडर फट गए।
विज्ञापन
दोनों सिलेंडर व एंबुलेंस के टुकड़े छिटकने से चपेट में आकर तीन अग्निशमन कर्मचारी, वेल्डिंग कर रहा मिस्त्री, एक पत्रकार व दो राहगीर घायल हो गए। इनमें से छह लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चौक में कालीचरण पीजी कॉलेज के बाहर मार्केट में इनायत मिस्त्री की वेल्डिंग की दुकान है। सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल की पुरानी एंबुलेंस मरम्मत के लिए इनायत की दुकान पर आई थी। इनायत व उनका नाती एंबुलेंस के पिछले हिस्से में नीचे की ओर वेल्डिंग कर रहे थे कि तभी एंबुलेंस की सीएनजी किट के सिलेंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
इस पर इनायत व उनका नाती पानी डालकर आग बुझाने लगे मगर देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने कुछ दूरी पर स्थित चौक फायर स्टेशन पर सूचना दी। इस पर एफएसओ रामकिशोर यादव अपनी टीम संग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगे।
मगर दमकल कर्मचारियों ने जैसी ही एंबुलेंस पर पानी की बौछार शुरू की उसकी सीएनजी किट का सिलेंडर व उसी में रखा ऑक्सीजन का एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे लीडिंग फायरमैन राजेश पांडेय, फायरमैन ज्ञान प्रकाश सिंह व दुर्गा प्रसाद, आग की मोबाइल से फोटो ले रहे पत्रकार अखिल सक्सेना निवासी चौपटिया, वेल्डिंग मिस्त्री इनायत का नाती, राहगीर अमित व मनीष सिलेंडर के टुकड़े छिटककर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
धमाके से सड़क पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में चौक व ठाकुरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों अग्निशमन कर्मचारियों, पत्रकार व दो राहगीरों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जबकि इनायत मिस्त्री अपने नाती को किसी निजी अस्पताल लेकर चला गया।