फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blank posts of lekhpals will be filled soon in Uttar Pradesh.

लेखपालों के 5200 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार, जिलों ने भेजा ब्यौरा

Fri, 06 Mar 2020 01:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Mar 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Blank posts of lekhpals will be filled soon in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश सरकार राजस्व विभाग में लेखपालों के रिक्त करीब 5200 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। लंबी प्रतीक्षा के बाद सभी जिलों से रिक्तियों का आरक्षण सहित ब्योरा राजस्व परिषद को मिल गया है। इसी महीने भर्ती प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग में लेखपालों के करीब 5200 पद रिक्त बताए जा रहे हैं। कई बार यह बात सामने आ चुकी है कि पद रिक्त होने से कार्यरत कर्मियों को अतिरिक्त क्षेत्र का काम करना पड़ता है। इससे सरकार की तय समय सीमा में काम कराने की मुहिम भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले ढाई वर्ष में राजस्व परिषद की कई बैठकों व कार्यक्रमों में लेखपालों के रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए। मगर, बीच में परिषद के अफसरों ने इस काम को महत्व नहीं दिया और सीएम का निर्देश महीनों तक फाइलों में कैद पड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों ने भेजा रिक्त पदों का ब्यौरा

कुछ दिन पहले परिषद ने जिलाधिकारियों व मंडलायुक्तों को जिलों में रिक्त पदों का ब्योरा आरक्षण के ब्योरे के साथ प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा आ गया है।

भर्ती प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा। पहली बार लेखपालों की भर्ती बिना इंटरव्यू केवल लिखित परीक्षा के जरिए होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed