फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blaim on lady police officer

महिला दरोगा पर आरोपी को बचाने का आरोप

Mon, 22 Mar 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
blaim on lady police officer
लखनऊ। हजरतगंज स्थित महिला थाने में तैनात दरोगा पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से की जिस पर एसीपी को जांच सौंपी गई है। जांच में भी महिला दरोगा ने एसीपी को गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन

हजरतगंज नई बस्ती में रहने वाली मोमिना का निकाह सरफुद्दीन से हुआ। सरफुद्दीन ने उसे बताया कि उसने पहली पत्नी को तलाक दे दिया है। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया था। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी। दबाव बनने पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच दरोगा मुन्नी सिंह को दी।
विज्ञापन

आरोप है कि मुन्नी सिंह ने पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान के बाद मुकदमे में धारा नहीं बढ़ाई। साथ ही आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि सरफुद्दीन ने उसे धोखा दिया था जिसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के पोर्टल पर की थी। इस मामले की जांच एसीपी हजरतगंज को दी गई। एसीपी हजरतगंज ने दरोगा को बयान के लिए बुलाया। उनको भी गुमराह कर दिया। पीड़िता अब इसकी शिकायत महिला आयोग से करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed