फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blackmailing after take photo of girl in changing room

पिकनिक मनाने गई छात्रा की चेंजिंग रूम में खींचीं अश्लील फोटो, वायरल करने की धमकी दे वसूले रुपये, किया शारीरिक शोषण

Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
blackmailing after take photo of girl in changing room
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम में रहने वाली नाबालिग छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा से युवक ने हजारों रुपये वसूले और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता उसकी हरकतों से तंग आई तो परिवारीजनों को जानकारी दी। जिस पर तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा अशोक कुमार सरोज के मुताबिक राजाजीपुरम की रहने वाली नाबालिग छात्रा सनराइज ताइक्वांडो एकेडमी में प्रशिक्षण लेती थी। 2019 में एकेडमी के साथ निलांश वाटर पार्क में प्रशिक्षुओं का पिकनिक दौरा हुआ। जहां छात्रा चेंजिंग रूम में जाकर कपड़े बदलने लगी। इसी बीच एकेडमी में काम करने वाले कैंपबेल रोड रिफा कॉलोनी निवासी आफताब कुरैशी उर्फ शीबू ने उसकी कई फोटो खींच लीं। इसके बाद फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि छात्रा को उसने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बदले में उसे करीब 17 हजार रुपये वसूल लिए। इस दौरान आरोपी ने कई बार छात्रा का शारीरिक शोषण भी किया। परेशान होकर छात्रा ने अपनी मां बताया। मां ने तालकटोरा थाने में आफताब कुरैशी उर्फ शीबू के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed