फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Black fungus patients number crosses 100 in Lucknow.

लखनऊ: ब्लैक फंगस के 27 नए मरीज, कुल संख्या 100 के पार

Sat, 22 May 2021 05:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 May 2021 05:14 PM IST
सार

लखनऊ में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लखनऊ में इसके 100 से ज्यादा मरीज हो गए हैं।

विज्ञापन
Black fungus patients number crosses 100 in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना से उबरने के बाद मरीज ब्लैक फंगस का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी के अस्पतालों में ऐसे 27 मरीज भर्ती हुए। अब तक लखनऊ में ब्लैक फंगस के सौ से ज्यादा मरीज भर्ती हो चुके हैं।

विज्ञापन


अब तक सबसे ज्यादा 96 मरीज केजीएमयू में भर्ती हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 23 मरीज भर्ती किए गए हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के छह गंभीर मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। मरीजों की निगरानी की जा रही है। वहीं चार मरीज लोहिया संस्थान में भर्ती किए गए हैं। लोहिया संस्थान में अब तक 11 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी तरह अपोलो मेडिक्स अस्पताल में भी एक मरीज भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चन्दन में अब तक 20 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। यहां 24 घंटे के दौरान कोई नया मरीज भर्ती नहीं किया गया है। फिलहाल इन मरीजों को एंटी फंगस दवाओं का डोज दिया जा रहा है। दवाओं का संकट भी इन मरीजों का दर्द बढ़ा रही है। दवाओं के अभाव की वजह से भी इनका रिकवरी रेट कम है।

डॉक्टरों की सलाह- एक फीसदी से भी कम में खतरा

लोहिया संस्थान के डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार ब्लैक फंगस के मामले इस समय बढ़ गए हैं। पर अभी भी इनकी संख्या बहुत कम है। जिन मरीजों की इम्युनिटी बहुत ही कमजोर है, उनको ही इसका खतरा है। ऐसे मरीजों की संख्या एक फीसदी भी नहीं है। इसलिए परेशान न हों। सिर्फ लक्षणों पर ध्यान दें।

अगर नाक और आंख के बीच सूजन आती है तथा दर्द होता है तो इस पर ध्यान दें। डायबिटीज, अंग प्रत्यारोपण, कीमोथेरेपी वाले मरीज को फंगस का खतरा होता है, बाकी में इसकी आशंका अभी भी बहुत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed