फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   black flag shown to gujrat cm vijay rupani in lucknow

लखनऊ पहुंचे गुजरात के सीएम को दिखाए गए काले झंडे, हिरासत में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता

Sun, 14 Oct 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Oct 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
black flag shown to gujrat cm vijay rupani in lucknow
गुजरात के सीएम को काला झंडा दिखाते कांग्रेस कार्यकर्ता

सरदार पटेल की प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण देने आए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को राजधानी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गुजरात में यूपी, बिहार के लोगों पर हमले और पलायन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर रुपाणी के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्रोत गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस हजरतगंज थाने ले गई। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने रात में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रविवार शाम लखनऊ पहुंचे। वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुपाणी के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। थोड़ी देर तक चले हंगामे के बाद कार्यकर्ताओं को पकड़कर हजरतगंज थाने में ले गई। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि भाजपा और योगी सरकार जनविरोधी है। गुजरात में यूपी के लोगों को अपमानित और प्रताड़ित कर भगाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed