फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP yuva morcha team announced.

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश टीम घोषित, क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रकोष्ठों के संयोजक भी घोषित

Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
BJP yuva morcha team announced.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति से भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को यहां बहुप्रतीक्षित पदाधिकारियों और कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर दी है। लगभग ढाई साल बाद युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति गठित हो पाई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पाण्डेय को युवा मोर्चा की टीम गठित करने में कई महीने लग गए।

विज्ञापन


केशव मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष रहते सिर्फ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो पाई थी।  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश की तरफ से जारी सूची में 12 उपाध्यक्ष व 12 मंत्री सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष और दो-दो महामंत्री तथा प्रकोष्ठ के संयोजक शामिल हैं। दो विधायकों बलिया के धनंजय सिंह और हरदोई के आशीष सिंह आशु को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अंबेडकरनगर के मिथिलेश त्रिपाठी, बांदा के अजीत गुप्ता, प्रतापगढ़ के सूरज सिंह सोमवंशी, मेरठ के वरुण गोयल, लखनऊ के राहुल राज रस्तोगी, मिर्जापुर के चेतनारायण सिंह, बलिया के धनंजय कनौजिया (विधायक), कानपुर के शिववीर सिंह भदौरिया, लखनऊ के साकेत शर्मा, वाराणसी की आयुषी श्रीमाली, हरदोई के आशीष सिंह आशु (विधायक), एटा के अभिषेक दुबे को दी गई है। फैजाबाद के हर्षवर्धन सिंह, लखीमपुरखीरी के कमलेश मिश्र और सोनभद्र के देवेन्द्र पटेल को महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री पद की जिम्मेदारी मुरादाबाद के राजू कालरा, ललितपुर के प्रशांत द्विवेदी, कानपुर के प्रमोद विश्वकर्मा, मेरठ के राहुल त्यागी, बरेली के जवाहर लाल, बुलंदशहर के अखिल कुमार (जिला पंचायत सदस्य), मथुरा के के.के. गौतम, आजमगढ़ के पुरुषार्थ सिंह, नोएडा के सत्येंद्र नागर, जालौन के विकास श्रीवास्तव बाबा, मुजफ्फरनगर के नितीश मलिक और सहारनपुर के रोहन त्यागी को दी गई है। बस्ती के अमरजीत मिश्र को कोषाध्यक्ष, इलाहाबाद के धनंजय शुक्ला को मीडिया प्रभारी और लखीमपुरखीरी के ललित मिश्र को सह कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा महामंत्री

अवध : अध्यक्ष, विकास सिंह (लखनऊ), महामंत्री, विजय यादव (रायबरेली) तथा रोहित चौधरी पटेल (अंबेडकरनगर)

प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजक
प्रशिक्षण  : संयोजक, अनुभव द्विवेदी (हमीरपुर) और सह संयोजक, संतोष जायसवाल (गोरखपुर)

कॉलेज आउटरीच : संयोजक, अंकुर राणा (मथुरा) और सह संयोजक नितिन मित्तल (लखनऊ)
आई.टी : संयोजक, राकेश पाण्डेय (कुशीनगर)

सोशल मीडिया : संयोजक, अमित श्रीवास्तव ( इलाहाबाद) और सह संयोजक राहुल गोयल (गाजियाबाद)

स्पोर्टस कमेटी : संयोजक, सच्चिदानंद राय (देवरिया)

स्टडी सर्किल : संयोजक, नैनी गौतम (नोएडा)

सांस्कृतिक : संयोजक, दिवाकर मिश्र (सोनभद्र) और सह संयोजक सौरभ राय (मऊ)

विधि : संयोजक, अजय राय (इलाहाबाद) और सह संयोचक मनिंद्र पांडेय (फैजाबाद)
स्वच्छ भारत : संयोजक निखिल त्रिपाठी (देवरिया) और सह संयोजक आशीष शास्त्री (आगरा)
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ : संयोजक, मीनल पांडेय (मेरठ) और सह संयोजक ईशू चौरसिया (गोरखपुर)

ये हैं कार्यसमिति सदस्य

लखनऊ के राघवेन्द्र तिवारी, अनुज सिंह, शिवेन्द्र शाही, सिद्धार्थ अवस्थी, मो. शरीफ और नेहा सिंह, बस्ती के अखंड प्रताप सिंह और हिमांशु पाल, सहारनपुर के रवि कश्यप और अनुज सैनी, सुल्तानपुर के चंद्रमौलि सिंह, आजमगढ़ के अजीत सिंह, नवनीत प्रताप राय और पुरनेंद्र सिंह,  नोएडा के प्रवीन चौहान, गणेश जाटव एवं अरुण यादव, मोदीनगर के नवीन त्यागी, कानपुर के विक्रम पंडित, दिग्विजय सिंह चौहान और सूरज मिश्र, शाहजहांपुर के अभय सिंह यादव, इटावा के मनीष पतरे, गोरखुपर के रवीश शुक्ल और मिथिलेश मल्ल, बाराबंकी के अमरजीत श्रीवास्तव, आगरा की दिव्या चौहान, रायबरेली के प्रियंक पांडेय, जालौन के सुदामा दीक्षित और बुलंदशहर के राहुल यादव को कार्यसमिति में जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed