{"_id":"5ddab2c88ebc3e54853d4072","slug":"bjp-workers-will-visit-ten-thousand-villages-every-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 हजार गांवों में हर सप्ताह जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, 1 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार गांवों में हर सप्ताह जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, 1 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलेगा अभियान
Sun, 24 Nov 2019 10:11 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 24 Nov 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक एक महीने का संपर्क व संवाद अभियान चला चुकी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर महात्मा गांधी के सरोकारों के सहारे गांव-गांव सपंर्क व संवाद की तैयारी की है। पार्टी ने अब 1 दिसंबर से गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी तक दो महीने का ग्राम स्वराज अभियान तय किया है।
इस अभियान के तहत भाजपा के सातों मोर्चों के मंडल अध्यक्ष से ऊपर के कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क करके संगठन और सरकार के कामों की फीडबैक जुटाएंगे। साथ ही पूरी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को देंगे। इस अभियान के तहत पहले चरण में पार्टी कार्यकर्ता 10 हजार गांव में सप्ताह में एक दिन जाकर वहां के लोगों से संपर्क व संवाद करेंगे। साथ ही उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं समझाएंगे।
ये-ये करेंगे काम
रविवार को यहां प्रदेश मुख्यालय पर मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक में 1 दिसंबर से महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी तक दो महीने के अभियान की ऐसी योजना बनाई गई जिससे प्रत्येक गांव तक भाजपा का एक कार्यकर्ता पहुंच जाए। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मोर्चा अध्यक्षों को इस अभियान का महत्व समझाया और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने अभियान की पूरी रणनीति बताई।
विज्ञापन
दोनों लोगों ने कहा कि सभी लोगों को जुटकर पहले चरण में 10 हजार गांवों में इस अभियान को सार्थक सिद्ध करके दिखाना है। इस अभियान के तहत गांवों में जाने वाले भाजपा कार्यकर्ता गांव वालों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर जमीनी सच्चाई समझेंगे।
इसी के साथ संगठन की दृष्टि से बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक करके उसकी सच्चाई समझेंगे। वे खासतौर से बूथ समितियों की सक्रियता की थाह लेने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा गांव के प्रभावी और प्रबुद्ध व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें भाजपा से जोड़ने की कोशिश करेंगे।

30 जनवरी को सम्मेलनों से साधेंगे समीकरण
भाजपा ने दो महीने के अभियान के समापन पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को हर गांव में सम्मेलन कर लोगों को महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा सरकारों की तरफ से किए जा रहे कामों की जानकारी देने की रणनीति बनाई है। शायद मकसद यह संदेश देना है कि कांग्रेस और दूसरे दलों ने महात्मा गांधी के नाम पर सिर्फ राजनीति की।
उनके सपनों के अनुसार भारत बनाने के लिए भाजपा ही काम कर रही है। इसीलिए लोगों को बताया जाएगा कि गांधी के विचारों से प्रेरित होकर ही भाजपा सरकार ने जल व पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, सबको शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं।
1 से 7 दिसंबर तक कार्यशालाएं
अभियान के सिलसिले में 1 से 7 दिसंबर तक सभी जिलों में कार्यशालाएं होंगी। जिनमें इसकी पूरी कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष दर्शना सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेश वर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रामधनी गौंड, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हैदर अब्बास भी बैठक में शामिल थे।