फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP worker Vinay Srivastava murder case: There was a tussle among themselves, there was a rift, they were killed

भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड : आपस में चल रही थी खटपट, पड़ चुकी थी दरार, साजिश रचकर मारा

Sun, 03 Sep 2023 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
BJP worker Vinay Srivastava murder case: There was a tussle among themselves, there was a rift, they were killed
लखनऊ। भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में परिजनों ने शनिवार को कई बड़े आरोप लगाए। दावा किया कि पिछले दो महीने से विनय का दोस्तों से कुछ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

आपस में थोड़ी खटपट थी, जिससे दोस्ती में दरार पड़ चुकी थी। इसमें एक जमीन के विवाद को वजह बताया जा रहा है। आशंका है कि जमीन विवाद को लेकर अनबन हुई। साजिश के तहत विनय को मार दिया गया।
विज्ञापन

परिजनाें ने पहले ही खुलासा किया था कि विकास किशोर ने उसकी मां के नाम पर थार गाड़ी ली थी, जिसमें विधायक का पास भी लगा है।
दुबग्गा में हाईवे किनारे 6500 स्क्वॉयर फीट एक जमीन है, जिसमें विनय और अरुण उर्फ बंटी साझेदार थे। परिजनों ने बताया कि बेशकीमती जमीन विनय बेचना चाहते थे। बंटी इसका विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर भी विवाद हुआ था। परिजन आशंका जता रहे हैं कि कहीं यही विवाद उसकी हत्या का कारण तो नहीं बना। हालांकि, अब तक पुलिस की कार्रवाई जेल भेजे गए तीन आरोपियों तक ही सीमित है। पुलिस की जांच में अब तक उनके खिलाफ ही साक्ष्य मिले। हत्या की वजह जुए को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है।

आखिर...कहां से बरामद हो गए ताश के पत्ते
वारदात के बाद पुलिस से पहले विनय के परिजन मौके पर पहुंचे थे। विनय के भाई का कहना है कि जब वह घटनास्थल पर गए थे तब वहां ताश के पत्ते नहीं थे। जब पुलिस ने प्रेसवार्ता की तो ताश के पत्ते बरामद होने का दावा किया। ये गले नहीं उतर रहा। अगर वहां ताश के पत्ते थे तो उस दौरान क्याें नहीं मिले। इसे लेकर परिजन सवाल खड़े कर रहे हैं।


पंचनामा में सुसाइड की बात लिखी, परिजन भड़के
परिजनों ने बताया कि पंचायत नामा में सुसाइड की बात पुलिस ने लिख दी थी। इस पर भड़क गए थे। उनका कहना था कि आखिर पुलिस ने पहले से ही घटना को सुसाइड क्यों मान लिया था। हालांकि एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि पंचायतनामा फौरी तौर पर पांच लोगों की राय के आधार पर लिखा जाता है। जिसका हवाला देकर पोस्टमार्टम कराया जाता है। महत्वपूर्ण पोस्टमार्टम रिपोर्ट है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed