फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp will win again more than three-fourth seats in up said yogi adityanath

तीन चौथाई से ज्यादा सीटें जीतकर फिर बनाएंगे सरकार : योगी

Sat, 18 Jan 2020 02:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Jan 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
bjp will win again more than three-fourth seats in up said yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्वतंत्र देव सिंह की ताजपोशी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के आगामी चुनाव का भी बिगुल फूंक दिया। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा तीन चौथाई से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि हमारी पीढ़ी भाग्यशाली है जिसने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होते, सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में फैसला होते, तीन तलाक खत्म होते और कई दशकों से लंबित हिंदू शरणार्थियों को देश की नागरिकता देने वाले नागरिकता संशोधन कानून जैसे मुद्दों को साकार होते देखा है। ये वे मुद्दे हैं जिनके लिए लोगों ने कई दशक संघर्ष किया और बलिदान हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई भाजपा की प्रदेश परिषद की बैठक में योगी ने कहा कि देश की आन-बान-शान से जुड़े इन मुद्दों के लिए  कई पीढ़ियों ने संघर्ष किया। उसका सुखद परिणाम हमें देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 1952 में कांग्रेस ने संविधान में षड़यंत्र के तहत अनुच्छेद 370 का प्रावधान कर जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देकर अलगाववाद की नींव रखी। इस मुद्दे पर 1952 से लगातार लड़ाई चलती रही। भाजपा के कार्यकर्ताओं से पूछा जाता था कि 370 का क्या होगा, कब समाप्त होगी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इसे समाप्त कर देशवासियों का सपना पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये काम करके दिखाए
योगी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन तलाक समाप्त कर एक बड़े वर्ग की महिलाओं को उनका हक दिलाया और उन्हें उत्पीड़न से बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए 1528 से संघर्ष चल रहा था। रामभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी। तत्कालीन सरकारों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, जेलों में बंद कर यातनाएं दी। योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा राम मंदिर निर्माण की राह में बाधक बनी।

कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने राम मंदिर निर्माण की सुनवाई रोकने को सर्वोच्च न्यायालय में अर्जी लगाई थी। पर, मोदी सरकार के समयबद्ध सुनवाई के प्रयास से कांग्रेस की साजिश सफल नहीं हुई। न्यायपालिका ने 9 नवंबर 2019 को रामलला के पक्ष में फैसला देकर चार सदीं के इस विवाद को भी समाप्त कर दिया। कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए लाखों हिंदू, जैन, बौध, सिख और पारसी शरणार्थी सालों से नागरिकता के लिए भटक रहे थे। पीढ़ियों से भारत में रहते हुए भी उनके पास नागरिकता न होने के कारण कोई सुविधा नहीं मिल रही थी। ऐसे ही प्रताड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लागू किया है। लेकिन अब विपक्षी दल सीएए पर गुमराह कर रहे हैं।


स्वतंत्र देव सबको साथ लेकर चलने वाले
योगी ने कहा कि भाजपा एकमात्र कॉडर बेस पार्टी है। यह किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी ने सक्रियता से काम करने वाले कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है। कहा कि सरकार और संगठन के समन्वय से अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार और संगठन के समन्वय का ही परिणाम है कि 12 विधानसभा क्षेत्रों मे हुए उप चुनाव में भाजपा को 9 सीटें मिली। योगी ने कहा कि बीते छह महीने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी कार्यपद्धति से साबित कर दिया है कि वे सभी को साथ लेकर चलने वाले कुशल संगठक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed