फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will very soon declare its candidate for Bypoll Election in Uttar Pradesh.

यूपी उपचुनाव: भाजपा में टिकट के लिए एक अनार सौ बीमार जैसे हालात, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी

Sat, 21 Sep 2019 01:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Sep 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
BJP will very soon declare its candidate for Bypoll Election in Uttar Pradesh.
bjp - फोटो : amar ujala

यूपी की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। इन सीटों के लिए भले ही बसपा ने सभी, कांग्रेस ने ज्यादातर और सपा ने कुछ सीटों के  प्रत्याशी घोषित कर दिए हों पर भाजपा ने अब तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।

विज्ञापन


हालांकि उम्मीदवारों के नामों को लेकर पार्टी रणनीतिकारों ने दो दौर का विचार-विमर्श पूरा कर लिया है, लेकिन निर्णय नहीं किया है। इस बीच, उपचुनाव को लेकर अलग-अलग सीटों के प्रभारी बनाए गए मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी रिपोर्टें संगठन को सौंप दी है। जिन पर नेतृत्व ने मनन-मंथन का काम भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उपचुनाव वाली सीटों पर एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है। हर सीट पर कई-कई दावेदारों ने टिकट के लिए दावा ठोक दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के जैदपुर में 28, लखनऊ के कैंट में 25, टूंडला में 20 दावेदारों ने दावा ठोक रखा है। कहीं-कहीं इनसे भी ज्यादा लोग टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प तो यह है कि लोकसभा चुनाव में जिन सांसदों का टिकट कट गया था, वह भी विधायक बनने के लिए जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed