फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will start kamal jyoti campaign in uttar pradesh.

लोकसभा चुनाव 2019: साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों के घर आज से दीपक जलाएंगे भाजपाई

Tue, 26 Feb 2019 05:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Feb 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
BJP will start kamal jyoti campaign in uttar pradesh.

भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी योगी और मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के लिए साढ़े तीन करोड़ से अधिक लाभार्थियों के घरों में ‘कमल ज्योति’ जलाएंगे। इस महाअभियान की शुरुआत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गाजीपुर के सैदपुर मंडल में गौरहट तैतारपुर गांव में लाभार्थी के घर दीप प्रज्वलित कर पूर्वांचल में विपक्षी दलों पर हमला करेंगे।

विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय समेत सभी मंत्री और पदाधिकारी भी अलग-अलग स्थानों पर लाभार्थियों के घर दीप जलाएंगे।
विज्ञापन


कमल ज्योति महाअभियान के प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में लाभार्थियों और समर्थकों को पार्टी से जोड़ने के लिए गांव-गांव में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां बतायी जाएंगी। इसके बाद कार्यकर्ता लाभार्थियों और समर्थकों के घर पहुंचकर दीपक जलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रमुख मंत्री और नेता जलाएंगे दीपक

केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा मैनपुरी के मधुकरपुर गांव में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के सरोजनी नगर के भागूखेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बिजनौर के गजरौला के शिवपुर में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के होलागढ़ में सिंहगढ़ गांव, डॉ. दिनेश शर्मा गोसाईगंज लखनऊ के आदमपुर नौबस्ता गांव में, सह चुनाव प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम बुलंदशहर, सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया बाराबंकी के बिलहरा, सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा इटावा के महेवा में कमल ज्योति जलाएंगे।

इसी तरह केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद के शहपुरा बम्हैटा, डॉ. महेश शर्मा नोएडा के 518 बूथ सेक्टर 92 में, मेनका गांधी पीलीभीत के खजुरहा, स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली पखरौली, बृजेश पाठक लखनऊ महानगर के सुंदर बाग, नंद कुमार नंदी प्रयाग यमुनापार बबुरा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल बहराइच के दुर्गपुर, सुरेश राणा शामली बनरा हुड्डा, भूपेंद्र चौधरी सीतापुर के खगसिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी मेरठ के मध्य मंडल में,  प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर अयोध्या के सरयावां में दीप जलाएंगे।

सुधीर हलवासिया रायबरेली के डीह, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक अमरोहा के धनौरा मुहम्मदपुर पटनी, अशोक कटारिया जालौन के उरई, पंकज सिंह नोएडा महानगर, विद्यासागर सोनकर जौनपुर के बेलवा, सलिल विश्नोई कानपुर के आर्यनगर और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला फिरोजाबाद के सुभाष तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed