फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will launch mera pariwar bjp pariwar for loksabha election.

‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ से एक करोड़ घरों पर झंडा फहराएगी भाजपा, जलाएगी 'कमल दीप'

Wed, 09 Jan 2019 01:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Jan 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
BJP will launch mera pariwar bjp pariwar for loksabha election.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने 12 से 22 फरवरी तक ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान से पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत व पार्टी से जुड़े सम्मान की याद दिलाकर उन्हें चुनाव के लिए तैयार करने का फैसला किया है। साथ ही इसके सहारे उन्हें चुनावी काम समझाकर और एजेंडे का ध्यान दिलाकर गांव-गांव भाजपा विरोधी दलों के खिलाफ मोर्चाबंदी सजाने की भी तैयारी है।

विज्ञापन


पार्टी की कोशिश है कि इस अभियान के सहारे भाजपा की ताकत और पकड़ व पहुंच का संदेश देकर लोगों को मनोवैज्ञानिक तरीके से अपने साथ जोड़ा जाए। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की मौजूदगी में हुई कार्यशाला में जिलों से आए लोगों को इसकी योजना समझाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान बताया गया कि अभियान में भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे के यहां पहुंचें और स्टीकर व झंडा लगाएं। दरअसल, भाजपा की कोशिश इस अभियान के जरिये प्रदेश के एक करोड़ घरों पर भाजपा का झंडा फहराकर ताकत दिखाने की है। इसी के साथ 26 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ता तीन करोड़ घरों पर जाकर ‘कमल दीप’ जलाएंगे और उन्हें मोदी व योगी सरकार की जनकल्याणकारी व गरीब हितैषी योजनाओं से मिले लाभ की याद दिलाकर उनसे 2019 में भी समर्थन मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह समझाई गई रणनीति

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि पहले की पीढ़ी को भी भाजपा संगठन व विचारधारा से जोड़ने वाला कोई न कोई व्यक्ति अवश्य रहा होगा। आज हम भाजपा के पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे ही हमें भी किसी न किसी को पार्टी से जोड़ने का माध्यम बनना चाहिए। जब हम लोगों से जुडेंगे तभी लोग भी हमारी पार्टी व विचारधारा से जुड़ेंगे।

भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं से देश में 22 करोड़ से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। इनमें से तीन करोड़ से अधिक सिर्फ उत्तर प्रदेश में है। अगर इन्हें मिलने वाली सुविधाओं का स्मरण कराकर भाजपा से जोड़ लिया जाए तो चुनावी लिहाज से भी बड़ी उपलब्धि होगी।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य अनूप गुप्त एवं प्रकाश पाल ने भी कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed