फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will form new booth committees in UP

Mission Election : यूपी में नए सिरे से बूथ कमेटियां बनाएगी भाजपा, अब 21 की जगह 11 सदस्यों की होगी समिति

Fri, 24 Feb 2023 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 06:57 AM IST
सार

भाजपा की बूथ कमेटी अब 21 की जगह 11 सदस्यों की होगी। बूथ समिति में क्षेत्र की सभी प्रमुख जातियों के कार्यकर्ताओंं के साथ एक महिला सदस्य को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP will form new booth committees in UP
Delhi BJP State Executive Meeting - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 80 को पूरा करने के लिए भाजपा यूपी में नए सिरे से बूथ कमेटियों का गठन करेगी। भाजपा की बूथ कमेटी अब 21 की जगह 11 सदस्यों की होगी। बूथ समिति में क्षेत्र की सभी प्रमुख जातियों के कार्यकर्ताओंं के साथ एक महिला सदस्य को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को अटल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र साथ चुनावी तैयारी के पहले चरण में बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का एजेंडा सौंपा गया।
विज्ञापन


कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। उन्होंने कहा कि बूथ  मजबूत बूथ संरचना तथा प्रभावी बूथ से भाजपा बडे़ लक्ष्य हासिल करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने कार्यशाला में अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। 

मंडल से क्षेत्रीय स्तर पर गठित होगी कमेटियां
बूथ प्रबंधन अभियान के लिए क्षेत्र, जिला और मंडल स्तर पर चार चार लोगों की टोली बनाई जाएगी। अभियान के लिए 27-28 फरवरी को जिला स्तर पर बैठक होगी। 1 से 5 मार्च तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बैठक होगी। 11-15 मार्च तक मंडल स्तरीय तैयारी बैठक होगी।


शक्ति केंद्र पर भेजे जाएंगे अल्पकालीन विस्तारक
शक्ति केंद्र पर बूथ सशक्तिकरण कार्य शुरू करने से पहले 10 दिन के लिए अल्पकालीक विस्तारक भेजे जाएंगे। अल्पकालीन विस्तारक शक्ति केंद्र के बाहर के कार्यकर्ता को नियुक्त किया जाएगा जो कम से कम 8 से 10 घंटे का प्रतिदिन समय दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed