फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will do six virtual rallies in Uttar Pradesh.

यूपी में छह वर्चुअल रैलियां करेगी भाजपा, मोदी सरकार-2 के पहले वर्ष की बताई जाएंगी उपलब्धियां

Thu, 28 May 2020 05:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
BJP will do six virtual rallies in Uttar Pradesh.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से 30 मई से अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 एवं 35-ए की समाप्ति, ट्रिपल तलाक की प्रथा समाप्त करने, अयोध्या में मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के साथ-साथ कोरोना की रोकथाम और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए एलान की चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान में उत्तर प्रदेश में 6 वर्चुअल रैलियां आयोजित की जाएंगी। मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यक्तिगत संपर्क और डिजिटल संपर्क का अभियान चलाने का फैसला किया गया है। अभियान में कार्यकर्ता लॉकडाउन के नियमों का पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है प्रमुख उपलब्धियां

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह वर्ष जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहा है। केंद्र सरकार ने पहले ही वर्ष में तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए कानून बनाया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 की समाप्ति और लद्दाख अलग केंद्र शासित राज्य बनाकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार किया है।

उन्होंने कहा अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करके लाखों-करोड़ों लोगों का सैकड़ों वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। उन्होंने कहा कि जब पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण के कारण हाहाकार मचा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर दृढ़ता के साथ इस वैश्विक आपदा के खिलाफ जंग के लिए तैयार हो गया।

प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत करते हुए 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज घोषित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम, प्रवासियों की घर वापसी और उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की भी प्रशंसा हो रही है।

लॉकडाउन के नियमों का पालन करेंगे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से लॉकडाउन के नियमों का पालन करेंगे साथ ही कंटेनमेंट जोन और क्वारंटीन सेंटर और सार्वजनिक स्थानों पर इस अभियान को चलाने से बचेंगे।

वर्चुअल रैलियों में समाज के विभिन्न वर्ग समूह के लोग शामिल होंगे। साथ ही पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित जन-जाति मोर्चा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपर्क संवाद का अभियान चलाएंगे।

घर घर बांटे जाएंगे मोदी के पत्र
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, विश्व कल्याण के लिए भारत की भूमिका और कोविड-19 के फैलने से बचाव के लिए सावधानियां एवं स्वस्थ रहने के संकल्प के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित पत्रक घर-घर बांटा जाएगा।

घर-घर सम्पर्क के दौरान केवल 2 कार्यकर्ता ही रहेंगे और वे दो गज की शारीरिक दूरी के साथ मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे। पार्टी के सभी मोर्चों द्वारा मंडल स्तर पर योजना बनाकर फेसकवर व सैनिटाइजर वितरण का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed