फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP took out a Tiranga Yatra.

Lucknow News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 11 Aug 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
BJP took out a Tiranga Yatra.
आलमबाग इलाके में हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। फोटो स्रोत पार्टी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। महानगर भाजपा ने सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कैंट विधानसभा मंडल एक की यात्रा में उपस्थित रहे। उनके साथ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल भी थे। ब्रजेश पाठक ने तिरंगे को आन, बान और शान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत
विज्ञापन

कर रहा है।
आनंद द्विवेदी ने तिरंगे को राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराकर शहीदों को सम्मान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि उत्तर-चार मंडल में सुबह आठ बजे डुडौली मंदिर से पवार चौराहा तक यात्रा निकली, जिसमें विधायक नीरज बोरा शामिल हुए। कैंट-3 मंडल की यात्रा हेमू कलानी प्रतिमा, नाका चौराहा से विश्वकर्मा मंदिर मकबूलगंज तक निकली। जिसमें उपाध्यक्ष विनायक पांडेय
उपस्थित रहे।
पूर्व-तीन मंडल में शाम चार बजे मास्टर चौराहा महानगर से डंडहिया चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें विधायक ओपी श्रीवास्तव शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed