फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to stay 25 years in central.

राजनाथ बोले, 30 साल तक हटा नहीं पाएगा कोई

Wed, 01 Oct 2014 02:37 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Oct 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
BJP to stay 25 years in central.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार के कामकाज को लेकर कार्यकर्ता यदि लोगों में भरोसा बना ले गए तो आने वाले 25-30 वर्षों तक मौजूदा केंद्र सरकार को कोई हटा नहीं पाएगा। उन्होंने घोषणा की कि लखनऊ में कैलिफोर्निया जैसा बड़ा अस्पताल बनेगा। राजनाथ ने पहले की कई घोषणाओं को दोहराया।

विज्ञापन


सिंह ने ऐशबाग और राजाजीपुरम में विधानसभा के मध्य व पश्चिम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। कहा, कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही वह राजधानी से भारी अंतर से चुनाव जीते। इसलिए वह कार्यकर्ताओं के परिश्रम व पसीने की कीमत को कभी नहीं भूल सकते।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार दस साल रह गई तो देश में गरीबी से एक भी मौत नहीं होगी। वैसे, उनकी सरकार की कोशिश है कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे पांच साल में ही पूरे हो जाएं लेकिन लंबी परियोजनाओं पर कुछ अधिक वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के लिए गोमती की सफाई पर 10-12 वर्ष लग सकते हैं। कहा, चुनाव में मोदी को भी भरोसा नहीं था कि पार्टी की सीटों की संख्या 240 से ऊपर जाएगी। पर, मुझे भरोसा था कि सीटों का आंकड़ा 300 तक पहुंचेगा। केंद्र सरकार जिन योजनाओं को लागू कर रही है, उस पर भाजपा ने बहुत पहले से ही काम शुरू कर दिया था।

'नदियों के साथ भाग्य भी सूख जाता है'

BJP to stay 25 years in central.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को गोमती के सफाई अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने साबरमती की तर्ज पर गोमती रिवर फ्रंट बनाने की घोषणा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि गोमती की स्टडी रिपोर्ट केंद्र सरकार को मिल गई है। जल्द ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी।

राजनाथ सिंह और उमा भारती मंगलवार को झूले लाल पार्क में लोक अधिकार मंच के पर्यावरण जागरूकता एवं गोमती सफाई अभियान में शामिल हुए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश का इतिहास देख लीजिए, जहां नदियां सूख जाती हैं, वे विकसित नहीं हो पाते। नदियां सूखने लगती हैं तो भाग्य सूखने लगता है। जिस दिन देश की नदियां स्वच्छ हो जाएंगी, उस दिन भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई ताकत रोक नहीं पाएगी।

उन्होंने कहा कि गोमती नदी लखनऊ की लाइफ लाइन है। इसके लिए उनके मन में तड़प है। गोमती अविरल बहे, इसमें कूड़ा, करकट न डाला जाए, इसके लिए उन्होंने उमा भारती से बात की।

शहीद स्मारक से लामार्ट तक बनेगा फ्रंट

BJP to stay 25 years in central.

राजनाथ सिंह ने टेक्निकल टीम को स्टडी रिपोर्ट तैयार करने के लिए लखनऊ भेजा। टीम ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दे दी है। उन्हें विश्वास है कि गोमती की सेहत सुधरेगी। आज से इसकी शुरुआत हो गई। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक से लामार्ट तक रिवर फ्रंट बन सकता है। यह पर्यटन के लिए भी उपयोगी होगा।

उमा भारती ने कहा कि गंगा पहले पर्यावरण मंत्रालय का हिस्सा थी। 24 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी करके इसे जल संसाधन मंत्रालय में शामिल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें (जल संसाधन मंत्री के नाते) गंगा रिवर बेसिन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष भी नामित कर दिया है। उन्हें बैठकें करने और फैसले लेने के लिए भी अधिकृत किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह साबरमती के फ्रंट बनाए हैं, वह सपनों को हकीकत में बदलने जैसा है। साबरमती का रिवर फ्रंट देश के लिए रोल मॉडल हो सकता है। गोमती का रिवर फ्रंट भी साबरमती की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। अभी यह देखना है कि गोमती का मूल पानी कितना है और इसमें नालों का कितना पानी है?

उद्गम स्थल से गाजीपुर में गंगा में मिलने तक गोमती कहां अवरुद्ध है। ट्रीटेड वाटर को गोमती में डालना है या कोई दूसरा उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि गोमती के अविरल बहाव की अल्पकालिक योजना का असर तीन साल में और दीर्घकालिक प्लानिंग का असर दस साल में दिखाई देगा।

राजनाथ भी गोमती फ्रंट पर पिलाएं चाय

BJP to stay 25 years in central.

उमा भारती ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति अहमदाबाद आए तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें सपत्नीक साबरमती रिवर फ्रंट पर ले गए। वहां चाय पिलाई। वह चाहती हैं कि गोमती का रिवर फ्रंट ऐसा बने कि राजनाथ सिंह भी किसी विदेशी मेहमान और उनकी पत्नी को बुलाएं और वहीं चाय पिलाएं।

गोमती पुनरुद्धार की समग्र योजना
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि एलडीए के पूर्व उपाध्यक्ष दिवाकर त्रिपाठी से उन्होंने गोमती को लेकर सुझाव मांगे थे। उन्हीं के आधार पर गोमती पुनरुद्धार की समग्र योजना बनाई गई है। इसके तहत सभी नाले और सीवर डायवर्ट किए जाएंगे, गोमती में दूषित उत्प्रवाह नहीं गिरने दिया जाएगा।

चारबाग के एक तरफ बड़े इलाके में सीवर नेटवर्क नहीं है। इसके लिए वह शहरी विकास मंत्री से बात करेंगे। नई, पुरानी आबादी में एसटीपी बनने से उत्प्रवाह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गोमती स्वच्छ हो गई तो लखनऊ की पेयजल समस्या का समाधान भी आसान हो जाएगा।

मोदी होंगे दुनिया के नायक

BJP to stay 25 years in central.

उमा भारती ने कहा कि 21वीं सदी भारत की होगी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के नायक होंगे। उन्होंने कहा कि हर सदी का एक नायक होता है, एक एजेंडा होता है। 20वीं सदी के नायक महात्मा गांधी थे और सभी की इच्छा स्वतंत्रता प्राप्ति थी। 21वीं सदी के नायक मोदी होंगे और विकास एजेंडा होगा।

राजनाथ की तारीफों के पुल बांधे
उमा भारती ने राजनाथ सिंह की तारीफों के पुल बांध दिए। कहा कि वह समरस और गंभीर व्यक्ति हैं। जब वह भाजपा में नहीं थीं, तब भी उनसे अच्छे संबंध थे।

वह भाजपा में आईं तो नितिन गडकरी से गंगा सेल का काम सौंपने के लिए उन्होंने कहा। उन्हें जल संसाधन और गंगा सफाई मंत्रालय उन्होंने दिलवाया। गंगा को पर्यावरण मंत्रालय से जल संसाधन मंत्रालय में शामिल कराने में उन्होंने मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed