फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to prepare for Panchayat election.

यूपी के संग्राम के लिए ये माह भगवा सेना के लिए है खास

Sat, 01 Aug 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Aug 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
BJP to prepare for Panchayat election.

पंचायत चुनाव के लिए पहली बार पूरी गंभीरता से तैयारियों में जुटी भाजपा इस महीने के अंत तक इसका पूरा खाका खींच लेगी। इसके लिए महीने के अंत तक पार्टी के लोगों की बैठक बुलाने की तैयारी है।

विज्ञापन


बैठक में पंचायत चुनाव के जानकार पार्टी के लोगों को चुनाव लड़ने और जीतने के गुर सिखाएंगे। इसके लिए जिलों के पदाधिकारियों से संबंधित स्थानों का पूरा ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भाजपा की मंशा फिलहाल प्रमुख रूप से जिला पंचायत के चुनाव पर ही फोकस करने की है। ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों के चुनाव में पार्टी तटस्थ भूमिका में ही रहना चाहती है, जिससे स्थानीय स्तर पर चुनाव के दौरान होने वाली गुटबाजी का प्रभाव पार्टी पर न पड़े। साथ ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांव-गांव गुटबाजी की नई मुसीबत सामने न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के रणनीतिकार इस हकीकत से भी अनजान नहीं हैं कि ग्राम पंचायत स्तर का चुनाव प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए उनके पास अभी न तो उस तरह के लोग हैं और न राजनीतिक रूप से इतनी सक्रियता है।

इस तरह तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा

BJP to prepare for Panchayat election.

एक वजह यह भी : जिला पंचायत चुनाव लड़ने पर फोकस करने की एक वजह और भी है। दरअसल, जिला पंचायतों के सदस्यों के चुनाव बड़े वार्डों का आधार पर होते हैं। पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है कि इन चुनाव के सहारे गांव से लेकर ब्लॉक स्तर तक पार्टी के ढांचे को गतिशील किया जा सकता है।

साथ ही विधानसभा चुनाव के नजरिये से भी लोगों से संपर्क व संवाद मजबूत करना आसान रहेगा। इसी के साथ चुनाव का मैदान बड़ा होने के कारण गुटबाजी की बहुत ज्यादा समस्या नहीं आएगी।

जुटा रहे फीडबैक
: पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिलों से पार्टी से जुड़े उन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जो पहले इन चुनावों में किस्मत आजमा चुके हैं और जिनका प्रदर्शन प्रभावी रहा है।

क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों में पार्टी से संबंधित लोगों की मौजूदा भागीदारी के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। साथ ही उन लोगों के बारे में भी फीडबैक लेने को कहा गया है जिन्हें जिला पंचायत चुनाव में उतारा जा सकता है। इन जानकारियों पर बैठक में विचार-विमर्श कर पंचायत चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed