फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp to make record in member making.

सदस्यता रिकॉर्ड बनाने के लिए भाजपा की अनोखी तरकीब

Sun, 09 Nov 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 09 Nov 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
bjp to make record in member making.

भाजपा ने सदस्यता का रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी जगह विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। तय किया गया है कि होटल, स्कूल, सिनेमाघर, कारखानों व मंडियों सहित कोई जगह ऐसी न छोड़ी जाए, जहां से पार्टी के सदस्य न हों।

विज्ञापन


इसके लिए अलग-अलग संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश के सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि 25 से 30 नवंबर के बीच स्कूल, कॉलेजों और उच्च शैक्षिक संस्थानों में सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


मॉल, सिनेमाघरों, होटलों एवं रेस्टोरेंट में जाकर युवाओं को सदस्य बनाएंगे। विधि प्रकोष्ठ एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ 19, 20 व 21 नवंबर को कचहरी व तहसील केंद्रों पर सदस्यता अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मोर्चा व किसान मोर्चा 23, 24, 25, 26 व 27 नवंबर को महिला छात्रावासों, महिला महाविद्यालों, कृषि मंडियों में अभियान चलाकर लोगों को भाजपा से जोड़ेगा।

नेपाल प्रकोष्ठ, स्थानीय निकाय, जैविक ऊर्जा, सामाजिक न्याय और अंत्योदय प्रकोष्ठ 27 नवंबर से 03 दिसंबर के बीच साप्ताहिक बाजारों, चीनी मिलों व प्रमुख बाजारों में भाजपा का सदस्य बनाने के लिए संपर्क करेगा।


सहकारिता व समाज कल्याण प्रकोष्ठ 8, 9 व 10 दिसंबर को राशन की दुकानों व सरकारी क्रय केंद्रों तो चिकित्सा, सहयोग व सहायता प्रकोष्ठ 11, 12, 13 व 14 दिसंबर को अस्पतालों, नर्सिंग होमों व दवाखानों पर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेगा।
अनुसूचित जाति मोर्चा, एनजीओ, झुग्गी-झोपड़ी, मछुवारा प्रकोष्ठ 21 से 27 नवंबर के बीच झुग्गी झोपड़ी, अनुसूचित जाति आबादी में जाकर सदस्य बनाएंगे।

श्रम प्रकोष्ठ 17, 18 व 19 दिसंबर को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, फैक्ट्री गेट, इंडस्ट्रियल एरिया व हाकरों के बीच जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा 20, 21 व 22 नवंबर को मुस्लिम बस्ती, मुस्लिम आबादी और मदरसों में जाकर लोगों को भाजपा से जोडे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed