फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp to do huge campaigning on occasion of pm modi birthday

लोगों से रिश्तों की डोर मजबूत करने में आज से जुटेगी भाजपा, सेवा सप्ताह की शुरुआत

Sat, 14 Sep 2019 02:52 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 14 Sep 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
bjp to do huge campaigning on occasion of pm modi birthday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सरोकारों के सहारे सियासी समीकरणों को दुरुस्त कर प्रदेश में भाजपा सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही भाजपा ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार से सेवा कार्यों के जरिए लोगों से रिश्तों की डोर मजबूत करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


शुक्रवार 20 सितंबर तक इस सेवा सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सरकार के सभी मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लेकर संगठन में बूथ तक काम करने वाले कार्यकर्ता भाजपा के झंडा-बैनर और प्रधानमंत्री के संदेश के साथ लोगों के पास सेवा कार्यों के जरिए पहुंचने की कोशिश करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लखनऊ में मोहान रोड स्थित बालगृह में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा रणनीतिकारों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्सव के बजाय लोगों से संपर्क और संवाद को ताजा करने का माध्यम बनाने का फैसला किया है। साथ ही इसके सहारे मोदी के कामों और उनके संघर्ष की कहानी लोगों के बीच पहुंचाने की योजना बनाई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। इसलिए पार्टी ने उनके जन्मदिवस पर सेवा के कार्यक्र्तमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा कर लोगों की जीवन शैली में सेवा और स्वच्छता के भाव को भरा जा सके। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश सरकार के मंत्री, संगठन के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक,  महापौर,  नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि औरपार्टी के अन्य कार्यकर्ता सेवाकार्यों के माध्यम से लोगों तक पहुंचें।

रक्तदान से नेत्रशिविर तक आयोजन

सेवासप्ताह के दौरान स्वच्छता अभियान के अलावा, रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन करेगी और अस्पतालों, वृद्धाश्रमों में सेवा के कार्य करेगी। साथ ही 17 से 20 सितंबर को सभी जिलों में मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाने के साथ प्रधानमंत्री के दुर्लभ चित्रों और विलक्षण घटनाओं को नमो एप और सोशल मीडिया के जरिए डाउनलोड कराने का अभियान चलाया जाएगा।

इसी के साथ नरेन्द्र मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों से संबंधित पुस्तक प्रमुख लोगों को देकर उनसे इस बारे में लोगों को बताने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही भाजपा के लोग प्रतिष्ठित संस्थानों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों से 50 से 100 दिव्यांगों, निशक्तजनों की शिक्षा और पालन पोषण के लिए आगे आने का आग्रह करेंगे।

प्लास्टिक बहिष्कार का आह्वान

भाजपा के सांसद, विधायक, बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत अध्यक्ष अपने क्षेत्र में कम से कम एक उच्च माध्यमिक विद्यालय या महाविद्यालय में एक बार प्रयोग होने वाली प्लास्टिक के बहिष्कार और जल संरक्षण व संवर्धन को प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम करेंगे।


आज कौन कहां

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान सहारनपुर, प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान नौगावां अमरोहा,  गुलाबो देवी चंदौसी,  कमल रानी वरूण कानपुर, जय प्रताप सिंह बाराबंकी में सफाई अभियान चलाएंगे। पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल बरेली में, प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी बहराइच, बीएल वर्मा टूंडला, सुधीर हलवासिया रायबरेली, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य लखनऊ, अनूप गुप्त बहराइच, संतोष सिंह अंबेडकरनगर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed