फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to conduct a meet in Mathura

कृष्ण जन्मभूमि पर बनेगा 'चुनावी महाभारत' का रोडमैप

Wed, 20 Aug 2014 08:15 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
BJP to conduct a meet in Mathura

बदली भाजपा इस बार बृजभूमि में पार्टी का नया रोडमैप तैयार करेगी। वृंदावन (मथुरा) में 23 अगस्त से शुरू हो रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के मुख्य एजेंडे में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव के साथ ही आम चुनाव की तैयारियों के ही रहने के संकेत हैं।

विज्ञापन


बैठक में मुख्य निशाने पर प्रदेश की सपा सरकार रहने वाली है। जिससे आरपार के संघर्ष का फैसला होगा तो भाजपा की पहुंच व पकड़ को और मजबूत बनाने की कार्ययोजना पर विचार होगा।
विज्ञापन


इससे पहले 22 अगस्त को वहीं पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें कार्यसमिति के सामने रखे जाने वाले राजनीतिक, आर्थिक व कृषि प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा हो चुका है एक चरण

BJP to conduct a meet in Mathura

कार्यसमिति की पिछली बैठक अप्रैल 2013 में चित्रकूट में हुई थी। राम के चित्रकूट से कृष्ण की बृजभूमि तक की यात्रा में प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य काफी हद तक बदल चुका है।

तब कहा गया गया था कि श्रीराम की तरह वनवास भोग रही भाजपा चित्रकूट की धरती से भगवान राम की कृपा के साथ विजय यात्रा शुरू कर रही है।

इस यात्रा का एक चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। भाजपा केंद्र में आ चुकी है।

उपचुनाव से ही शुरू होगी चुनौती

BJP to conduct a meet in Mathura

अब लड़ाई उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की होनी है। हालांकि अभी इसमें वक्त है। पर, भाजपा के रणनीतिकार जानते हैं कि उनकी यह चुनौती अगले महीने विधानसभा की 11 सीटों के उपचुनाव से ही शुरू होने वाली है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इसे जानते हैं। तभी तो उन्होंने लखनऊ की एक दिनी यात्रा में उन्होंने दो टूक कहा कि लोकसभा चुनाव तो नींव थे। पर, उस पर विशाल इमारत खड़ी करने का काम अभी कार्यकर्ताओं को करना है।

यह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने से ही होगा। इसके लिए अभी से काम शुरू करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे आने और आलस्य त्यागने का आह्वान ही नहीं किया बल्कि यह भी कहा कि सपा सरकार की नीतियों से जगह-जगह भिड़ना शुरू करिए। साफ है कि बैठक में मुख्य फोकस विधानसभा चुनाव पर ही रहेगा।

एक साथ तीन चुनौतियों पर मिली फतह

BJP to conduct a meet in Mathura

लोकसभा चुनाव में भाजपा को तीन मोर्चों पर लड़ाई लड़नी थी। लोकसभा चुनाव होने के नाते उसे कांग्रेस सरकार को जनता के बीच कठघरे में खड़ा करना था। साथ ही सपा की प्रदेश सरकार पर हमला बोलना था और बसपा की जातीय गणित को भी तोड़ना था।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उस लड़ाई में जीत हासिल कर ली। यह उत्साह कार्यसमिति की बैठक में भी दिखना स्वाभाविक है। जाहिर है कि वृंदावन की बैठक में 2017 के यूपी के चुनावी महाभारत में सफलता के लिए रोडमैप तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा।

शाह और राजनाथ होंगे मौजूद

BJP to conduct a meet in Mathura

बैठक में सपा सरकार को घेरने के लिए कार्यक्रमों का फैसला होगा तो आंदोलन भी घोषित हो सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी कहते भी हैं कि प्रदेश सरकार ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

सरकार की तुष्टीकरण नीति के चलते बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। पार्टी सरकार की जनविरोधी व वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ आरपार का संघर्ष छेड़ेगी।

शाह करेंगे उद्घाटन तो राजनाथ समापन
बैठक का उद्घाटन 23 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। अगले दिन 24 अगस्त को बैठक के समापन सत्र को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ संबोधित करेंगे।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष व प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed