फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to add voters on every booth of uttar pradesh.

लोकसभा चुनाव 2019: बूथ चलो अभियान से 50 लाख नए मतदाताओं को जोड़ेगी भाजपा

Tue, 02 Oct 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Oct 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
BJP to add voters on every booth of uttar pradesh.

भाजपा 5 से 7 अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश भर में बूथ चलो अभियान चलाएगी। इसमें 50 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। भाजपा प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची से छूटे 25-25 मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल कराएगी।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि इस अभियान में प्रदेश के लगभग 50 लाख छूटे मतदाताओं को सूची में शामिल कराया जाएगा। हर बूथ से लगभग 25 छूटे वोटर को जोड़ने का लक्ष्य है। अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा बूथ स्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


राठौर ने बताया कि प्रदेश में लगभग 1 लाख 63 हजार बूथ हैं। इनमें लगभग 50 लाख वोटर मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। पार्टी अक्तूबर में तीन दिन तक बूथ पर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर हर बूथ से छूटे हुए सभी मतदाताओं को शामिल करने का अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी ने प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक मतदाता सूची प्रमुख बनाए हैं। प्रदेश की टीम में मंत्री व सह मतदाता सूची प्रमुख सुब्रत पाठक, प्रकाश पाल व संजय राय को बनाया गया है। क्षेत्रीय स्तर पर भी मतदाता सूची प्रमुख बनाए गए हैं।

मतदाता सूची भी सभी मंडलों में पहुंच गई

अवध क्षेत्र में अवनीश सिंह व राज किशोर, पश्चिम में अशोक मोंगा व श्रीचंद्र शर्मा, ब्रज में दुर्विजय शाक्य, कानपुर में जेके सिंह व ब्रज किशोर गुप्ता, काशी में अनिल सिंह व गोरखपुर में सज्जन मणि को प्रमुख बनाया गया है। सभी बूथों के लिए बूथ किट व मतदाता परिवार पर्ची जिलों में भेजी जा चुकी है। मतदाता सूची भी सभी मंडलों में पहुंच गई है। अभियान में सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को तीन-तीन बूथों पर जाना है।

हर बूथ पर बनाएंगे 50 नए सदस्य

भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश त्रिवेदी ने बताया कि विशेष सदस्यता अभियान के तहत सभी बूथों पर 5, 6 और 7 अक्तूबर को 50-50 नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसमें 20 सदस्य एससी, एसटी व ओबीसी से होंगे। सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मोर्चों प्रकोष्ठों, विभाग और प्रकल्प के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी यह काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed