फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state president said, where he was defeated in 2019, lotus will bloom there in 2024 too

Lucknow News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 2019 में जहां हारे थे, 2024 में वहां भी खिलेगा कमल

Thu, 01 Sep 2022 10:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Sep 2022 10:07 PM IST
सार

धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी बूथ स्तर पर मनाई जाएगी।

विज्ञापन
BJP state president said, where he was defeated in 2019, lotus will bloom there in 2024 too
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रदेश में जिन सीटों पर पार्टी की हार हुई थी 2024 में उन लोकसभा क्षेत्रों में भी कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर जीत के संकल्प के साथ काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद चौधरी ने अपनी नई पारी की शुरुआत पश्चिम क्षेत्र के गाजियाबाद से की। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में पश्चिम क्षेत्र की बैठक चौधरी ने कहा कि भाजपा में ही सामान्य कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है जबकि दूसरे राजनीतिक दलों में वंशवाद चलता है।

विज्ञापन


पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी सदैव संगठन के विस्तार और भाजपा की सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भी शत प्रतिशत सीटों पर जीत के लक्ष्य को लेकर काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से लागू योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा जनता के बीच नियमित होनी चाहिए। उल्लेखनयी है कि महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी अपने दायित्व की शुरुआत गाजियाबाद में पश्चिम व ब्रज क्षेत्र की बैठक से की थी। बैठक में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल मौजूद थे। 
विज्ञापन


17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा 
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडलों को आदर्श और सशक्त बनाना होगा साथ ही बूथ समितियों को सक्रिय करने और शत प्रतिशत पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले परिवार में सद्भाव बनाएं फिर प्रदेश की बात करें अखिलेश 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले अपने परिवार में सद्भाव बनाएं फिर प्रदेश में सद्भाव की बात करें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार में सद्भाव नहीं बन सका उनके मुहं से प्रदेश में सद्भाव की बात शोभा नहीं देती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि प्रदेश ने कानून व्यवस्था के मामले में मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को रह-रह कर सपा सरकार का जंगलराज याद आता है। सपा सरकार के दौरान महिलाएं और बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में रोजाना दंगे होते थे जबकि अब प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है।  


इतना ही नहीं, प्रदेश से संगठित अपराध समाप्त हो चुका है और माफि याओं पर सरकार पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहले दिन से प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और भविष्य में भी अपनाई जाएगी। अपराधी छोटा हो या बड़ा, कानून के हिसाब से बिना भेदभाव के कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed