{"_id":"5bb339e7867a55019d61800a","slug":"bjp-state-president-replied-back-to-akhilesh-yadav-and-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी-अपनी सरकारों में हुई घटनाओं को याद करें अखिलेश-मायावती: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी-अपनी सरकारों में हुई घटनाओं को याद करें अखिलेश-मायावती: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि विवेक तिवारी हत्याकांड के दुखद विषय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को बयानबाजी से बाज आना चाहिए।
विज्ञापन
विवेक तिवारी के परिवारीजन से मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा, एक सिपाही के आपराधिक कृत्य के चलते सभी पुलिस कर्मियों को अपराधी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
मायावती के शासनकाल में कितनी जघन्य हत्याएं हुईं। उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। अखिलेश को अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
पांडेय ने कहा कि कहीं और खड़ा होता तो अखिलेश के बयान का करारा जवाब देता, लेकिन दुख की घड़ी में भाजपा राजनीति नहीं करती है।
विवेक के परिवार की मांग वाजिब
पांडेय ने विवेक के परिवारजन की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि पत्नी कल्पना और बेटियों को उचित जीवन स्तर और रहन-सहन के लिए आवश्यक मदद की जाएगी। पत्नी की नौकरी और बेटियों की देखभाल की उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन