फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP State President Bhupendra Chaudhary reached Lucknow, BJP workers gave a grand welcome

Lucknow News : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, संगठन के एजेंडे पर काम कर रही योगी सरकार

Mon, 29 Aug 2022 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 Aug 2022 08:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वतंत्र को स्वतंत्र नहीं होने देंगे। स्वतंत्र ने पिछली सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में भी अच्छा काम किया था। अब जलशक्ति मंत्री के रूप में हर घर को नल और हर खेत को पानी पहुंचाने काम कर रहे है। 

विज्ञापन
BJP State President Bhupendra Chaudhary reached Lucknow, BJP workers gave a grand welcome
भूपेंद्र चौधरी को लड्डू खिलाकर बधाई देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय का कोई विवाद नहीं है। संगठन ने सरकार बनाई है और सरकार संगठन के एजेंडे पर ही चल रही है। चौधरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के 14वें प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी नगरीय निकाय और लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत सीटें जिताने का संकल्प दिलाया। कहा, कार्यकर्ताओं के एजेंडे के आधार पर ही सबकुछ होगा। 

विज्ञापन


पदभार ग्रहण समारोह में चौधरी ने कहा कि जनता को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व सुरक्षा देना और बेईमानी व भ्रष्टाचार खत्म करना संगठन के एजेंडे में है, सरकार उसी पर काम कर ही है तो विवाद किस बात का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो अपेक्षा की गई है उसे सब मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर सहित कोर एजेंडे के सभी वादे पूरे किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले बिजली और कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। सरकार ने काम किया, तभी 35 साल बाद कोई सरकार दोबारा बनी है। योगी पहले मुख्यमंत्री हैं जो दोबारा मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकांश विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर भाजपा के हैं, एक राजनीतिक दल के नाते इससे ज्यादा क्या अपेक्षा होगी। उन्होंने कहा कि विचारधारा के आधार पर सरकार और संगठन प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सांसद, विधायक, मंत्री और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपात्री, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केशव प्रसाद मौर्य व महेंद्रनाथ पांडेय और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने किया।

पहले जनसंघ व भाजपा को कोई संज्ञान में नहीं लेता था

BJP State President Bhupendra Chaudhary reached Lucknow, BJP workers gave a grand welcome
भूपेंद्र चौधरी का स्वागत करते उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब जनसंघ और भाजपा को कोई संज्ञान में नहीं लेता था। भाजपा को सामान्य वर्ग, व्यापारियों, उत्तर भारतीयों और हिंदीभाषी लोगों की पार्टी और गरीब  व पिछड़ा विरोधी पार्टी बताया जाता था। पर लंबे समय की तपस्या के बाद पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक पार्टी का व्यापक जनाधार है। चौधरी ने कहा कि लोग पार्टी के कार्यकर्ताओं को असंतुष्ट बताते हैं जबकि वे तपस्वी और संघर्षशील हैं। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पूरा जीवन ही पार्टी को समर्पित कर दिया है।

आलोचकों और आलोचनाओं के बीच तय किया सफर
चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनका दुर्भाग्य रहा कि उनके मित्र बहुत रहे। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का पदाधिकारी रहे तो 90 प्रतिशत पदाधिकारी उनके आलोचक रहे। मुरादाबाद में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने जिले की पूरी भाजपा उनके खिलाफ थी। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने की बारी आई तो पूरे पश्चिम क्षेत्र की भाजपा उनके खिलाफ हो गई लेकिन तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा कि कोई विशेष योग्यता नहीं है लेकिन कार्यकर्ताओं व विचार की ताकत से यहां तक काम करने का मौका मिला है।

...ऐसे तीसरे प्रदेश अध्यक्ष
चौधरी ने कहा कि रमापति राम त्रिपाठी भाजपा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनके बाद राजनाथ सिंह भाजपा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। और अब वह भाजपा के जिलाध्यक्ष से क्षेत्रीय अध्यक्ष के बाद प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इसलिए यह उनके लिए एतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है।

हम भाग्य से ही यहां है
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और विचारधारा से जुड़े लोगों का समूह है। यहां कोई बड़ा छोटा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में राजनीतिक या सामाजिक जीवन की कोई मेरिट बनती है, जो लोग यहां बैठे हैं उन्होंने कोई तीर नहीं मारा है, वहां जो बैठे हैं उन्होंने भी पार्टी को शिखर तक पहुंचाने में योगदान दिया है लेकिन भाग्य हम लोगों का है तो क्या करें?

सरकार और संगठन मिलकर मिशन 2024 को पूरा करेंगे : योगी

BJP State President Bhupendra Chaudhary reached Lucknow, BJP workers gave a grand welcome
लखनऊ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार और संगठन साथ मिलकर प्रदेश को पूरी तरह भाजपामय बनाने और मिशन 2024 में सभी 80 सीटों पर जीतने में सफल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन जन आकांक्षा की पूर्ति के साथ 2024 मिशन को लेकर काम करेंगे। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 80 सीटों पर विजयी प्राप्त कर नया रिकार्ड बनाएगी।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की क्षमता और योग्यता रखने वाले भूपेंद्र सिंह को प्रदेश का हर कार्यकर्ता जानता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रोपगंडा के पंचायतीराज व्यवस्था को सुदृढ़ करने, लोक कल्याण कारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कैसे काम किया जाता है चौधरी उसके एक उदाहरण है। इन्हीं क्षमता और गुणों के कारण ही प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि चौधरी प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ में लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने, सरकार व संगठन के बीच समन्वय को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।

धर्मपाल सिंह की प्रशंसा की
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी प्रदेश में विद्यार्थी परिषद के दायित्वों पर सभी क्षेत्रों में लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को मूल्यों और सिद्धांतों पर काम करने के लिए उनका मार्गदर्शन मिलेगा।

स्वतंत्र देव को स्वतंत्र नहीं होने देंगे
मुख्यमंत्री ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वतंत्र को स्वतंत्र नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र चुनाव, पंचायत चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव 2022 में भी स्वतंत्र की मेहनत से भाजपा दूसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र ने पिछली सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में भी अच्छा काम किया था। अब जलशक्ति मंत्री के रूप में हर घर को नल और हर खेत को पानी पहुंचाने काम कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed