फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp state president and deputy cm praise booth activists of party.

लोकसभा चुनाव के लिए एक्शन में भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

Sun, 11 Nov 2018 12:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
bjp state president and deputy cm praise booth activists of party.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, संगठन के कई पदाधिकारी, सांसद व विधायक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, श्रीकांत शर्मा व आशुतोष टंडन सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री बूथ समितियों के सदस्यों का अभिनंदन करने शनिवार को बूथों पर पहुंचे।

विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने वाराणसी में विधानसभा क्षेत्र अजगरा और केशव मौर्य ने इलाहाबाद के बूथ पर पहुंचकर वहां की बूथ समिति के सदस्यों का अभिनंदन किया। साथ ही पार्टी की जीत के लिए रात-दिन एक करके वोट दिलाने के लिए उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय अजगरा विधानसभा क्षेत्र के काजीसराय, हरुआ व चमांव के बूथों पर पहुंचे। उन्होंने कहा, पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बूथों पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। भाजपा को इस बात पर गर्व है कि उसके पास बूथों पर रात-दिन एक करके काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में कर्नलगंज सेक्टर के बूथ संख्या 286, 293, 294 तथा 300 के बूथ समितियों के सदस्यों से कहा, बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। इन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम रहा कि हमने 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का झंडा फहरा दिया। कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत की अनदेखी नहीं की जा सकती।

ये मंत्री यहां रहे मौजूद

भाजपा प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि राजधानी लखनऊ की उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 43-45 पर मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के धौलीप्याऊ मंडल के तेजनगर,  रमनलाल और शोरावाला बूथों पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे। देवरिया में राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद एवं मेरठ में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बूथ समिति अभिनंदन समारोह में शामिल होकर बूथ समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed