फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state chief on rahul and akhilesh road show.

सपा-कांग्रेस भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी का गठबंधन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 30 Jan 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jan 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
 BJP state chief on rahul and akhilesh road show.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर पहली केबिनेट की बैठक में किसानों के कर्ज माफी और ब्याजमुक्त ऋण का निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस-समाजवादी पार्टी का गठबंधन गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। केन्द्र में दस वर्ष राज कर 12 लाख करोड़ का घोटाला करने वाली यूपीए सरकार को भी सपा का समर्थन था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बताएं कि उस घोटाले में उनकी हिस्सेदारी क्या है?
विज्ञापन


रविवार शाम राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर पहली केबिनेट बैठक में किसानों के कर्ज माफी, ब्याजमुक्त फसली ऋण, पुलिस में डेढ़ लाख रिक्त पदों पर भर्तियों का निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दोहराया कि गन्ना किसानों का छह हजार करोड़ रुपए 120 दिन में दिलाने का काम करेंगे। 14 दिन में फसल का भुगतान कराया जाएगा। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी शुरू की जाएगी।

बसपा भी कांग्रेस-सपा गठबंधन में अघो‌षित रूप से ‌शामिल

 BJP state chief on rahul and akhilesh road show.

उन्होंने कहा कि राहुल-अखिलेश की संयुक्त प्रेसवार्ता से साफ हो गया है कि उनका गठबंधन दिशाहीन है। उत्तर प्रदेश के विकास का रोड मैप तैयार करने में वे असफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ की उससे साफ है कि बसपा भी उनके गठबंधन अघोषित रूप से शामिल है।

सपा- कांग्रेस और बसपा मिलकर भी भाजपा को सरकार बनाने से नहीं रोक सकते। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया 27 साल यूपी बेहाल के नारे का क्या होगा?

उन्होंने कहा राहुल-अखिलेश का रोड शो फ्लॉप रहा है। रोड शो में न कार्यकर्ताओ में उत्साह दिखा न जनता जुटी। सपा-कांग्रेस को पता चल गया है कि भाजपा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव यदि पांच साल में यूपी के विकास का दावा कर रहे हैं तो उन्हें चुनाव में कांग्रेस की बैसाखी की आवश्यकता क्यों हुई?

मुख्तार के शामिल होने से बसपा के नारे की हवा निकली

 BJP state chief on rahul and akhilesh road show.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले बसपा मायावती ने नारा दिया था ‘चढ़ गुंडे बदमाशों की छाती पर मोहर लगाओ हाथी पर’। लेकिन अब बाहुबली मुख्तार अंसारी और उनके परिवार को शामिल करने से मायावती के पुराने नारे की हवा निकल गई है।

अब बसपा के लिए नारा बन गया है ‘गुंडे चढ़ गए हाथी पर, गोली मारेंगे छाती पर’। उन्होंने राहुल-अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि ‘दोनों शहजादे पूरे नहीं करेंगे वादे, न बता पाए उत्तर प्रदेश के विकास के इरादे’।

रामजी को ना भूले ना भूलेंगे
केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि रामजी को ना कभी भूले हैं ना भूलेंगे। संवैधानिक दायरे, समझौते या सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने का रास्ता निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed