{"_id":"62c183ba3c9c7616e9218ff3","slug":"bjp-spokesperson-rakesh-tripathi-on-dismissing-executive-of-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"SP vs BJP: सपा कार्यकारिणी भंग होने पर भाजपा बोली- चार बड़े चुनाव हारने के बाद अखिलेश की जवाबदेही क्यों नहीं तय होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SP vs BJP: सपा कार्यकारिणी भंग होने पर भाजपा बोली- चार बड़े चुनाव हारने के बाद अखिलेश की जवाबदेही क्यों नहीं तय होती
Sun, 03 Jul 2022 05:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Jul 2022 05:25 PM IST
सार
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव सपा के पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद लगातार चार बड़े चुनाव हार चुके हैं। आखिर उनकी जिम्मेदारी क्यों नहीं तय होती? उन्हें जनता को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी है। इस पर भाजपा प्रवक्ता ने टिप्पणी की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आखिरकार अखिलेश यादव की जवाबदेही क्यों नहीं तय होती ? जब से अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की कमान संभाली है तब से पार्टी चार बड़े चुनाव 2014, 2017, 2019 और 2022 में पराजित हो चुकी है।
विज्ञापन
राकेश ने कहा कि सपा की कार्यकारिणी भंग करना उनका आंतरिक मुद्दा है पर सपा को जवाब देना चाहिए कि अखिलेश यादव की जवाबदेही क्यों नहीं तय होती?
बता दें कि सपा ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सभी राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी और सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है।