फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's plan to get farmers vote in upcoming election.

भाजपा ने किसानों को समझाने का बनाया प्लान, एमएसपी के सहारे विपक्ष को भी घेरने की तैयारी

Sun, 08 Jul 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jul 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
 BJP's plan to get farmers vote in upcoming election.

सरोकारों के समीकरण साधने में जुटी भाजपा ने अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के सहारे किसानों से और करीबी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जुलाई को शाहजहांपुर में किसान सम्मेलन से इसकी शुरुआत करेंगे। अन्य नेताओं के भी दौरे होंगे। सम्मेलन व संगोष्ठियों के जरिये भी मोदी और योगी सरकार के किसानों के हित में किए गए फैसले बताए जाएंगे।

विज्ञापन


इस बीच, केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों और प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने दौरे शुरू भी कर दिए हैं। ये सभी अपने दौरे में सिर्फ एमएसपी और किसानों के लिए किए गए कामों की ही चर्चा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह की अन्य सभाओं में भी एमएसपी और किसानों के काम मुद्दा बनेंगे। शाहजहांपुर के अलावा प्रधानमंत्री मोदी 9 जुलाई को नोएडा और 14 व 15 जुलाई को आजमगढ़ व वाराणसी आने वाले हैं। 28 या 29 जुलाई को उनके लखनऊ आने की भी संभावना है।
विज्ञापन


भले ही कुछ किसान और विपक्ष खरीफ फसलों के लिए घोषित केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य को नाकाफी बता रहा हो, पर भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि उनके पास ऐसे तर्क हैं जिनसे वे किसानों को समझा सकेंगे। भाजपा का दावा है कि चुनाव के दौरान की गई घोषणा के अनुसार, उनकी सरकार ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का वादा पूरा कर दिया है। शाहजहांपुर प्रमुख धान और चावल उत्पादक जिला है। साथ ही पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ता है। माना जा रहा है कि इसीलिए किसानों के एजेंडे पर मोदी की सभा का आयोजन शाहजहांपुर में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह समझाएंगे
भाजपा ने रणनीति बनाई है कि कोई यदि लागत मूल्य का मुद्दा उठाता है तो उससे यही कहना है कि यह शुरुआत है। हो सकता है कि कहीं लागत ज्यादा आ रही हो, मगर सरकार की मंशा किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की है। कहीं अगर कुछ कमी रह गई है तो उसे भविष्य में ठीक किया जाएगा।

विपक्ष को घेरने की तैयारी

 BJP's plan to get farmers vote in upcoming election.
नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव व मायावती।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने एमएसपी के मुद्दे को लेकर गांव-गांव पहुंचने का फैसला किया है। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को खरीफ की फसलों के लिए घोषित समर्थन मूल्य का सूची देकर समझाएंगे कि भाजपा के पहले किसी सरकार ने एकमुश्त इतनी बढ़ोतरी कभी नहीं की। इसलिए जो विपक्ष केंद्र सरकार के इरादों पर सवाल खड़ा कर रहा है, उससे पूछा जाना चाहिए कि उसकी सरकारों को किसानों की समस्याओं की चिंता क्यों नहीं हुई।

भाजपा के लोग यह भी बताएंगे कि प्रदेश में राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने ही यूपी में धान की सरकारी खरीद शुरू की थी। उससे पहले गैर भाजपा सरकारों को किसानों की समस्या के समाधान की कोई चिंता ही नहीं रही।

किसानों से जुडे़ अन्य काम भी बताएंगे

 BJP's plan to get farmers vote in upcoming election.

भाजपा ने खेती-किसानी को फोकस करते हुए अब तक किए गए सभी फैसलों को भी लोगों के बीच पहुंचाने की रणनीति बनाई है। इसमें किसानों की कर्जमाफी, नीम कोटेड यूरिया से किसानों को खाद की समस्या से निजात दिलाना, खाद और बीज पर मिलने वाली सब्सिडी का सीधे किसानों के खाते में भुगतान, आपदा से फसलों के नुकसान की राहत राशि में बढ़ोतरी, मानकों में बदलाव करके ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ दिलाने जैसे फैसले शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक कहते हैं कि हमारी सरकार ने काम किया है तो उसे बताएंगे ही। किसानों के हित के लिए इतने फैसले कभी नहीं लिए गए, जितने भाजपा सरकार ने किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed