फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's list: Doubt over Amethi ended, Smriti Irani will be the party candidate, no announcement regarding Rae B

भाजपा की लिस्ट: अमेठी को लेकर खत्म हुआ संशय, जानिए यूपी की 51 सीटों में भाजपा ने किसे बनाया प्रत्याशी

Sun, 03 Mar 2024 11:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 Mar 2024 11:37 AM IST
सार

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें यूपी से भी 51 नाम हैं। पढ़िए पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
BJP's list: Doubt over Amethi ended, Smriti Irani will be the party candidate, no announcement regarding Rae B
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यूपी की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाने वाली अमेठी से एक बार फिर से स्मृति ईरानी ही भाजपा से अपनी किस्मत आजमाएंगी। इस सीट पर उन्होंने 2019 के चुनावों में राहुल गांधी को चुनाव में हराया था। रायबरेली को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के द्वारा रायबरेली की सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद बीजेपी अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। 

विज्ञापन


पहली सूची में अवध क्षेत्र की सभी सीटों में करीब-करीब वही प्रत्याशी रिपीट कर दिए गए हैं। लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को टिकट दिया गया है तो वहीं उन्नाव से एक बार फिर साक्षी महराज पार्टी के उम्मीदवार होंगे। ऐसे कयास थे कि इस बार पार्टी उन्नाव में अपना प्रत्याशी बदल सकती है। कानपुर की सीट पर अभी संशय बरकरारा है। लखनऊ से सटी मोहन लालगंज में कौशल किशोर को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। सीतापुर से राजेश वर्मा पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 
विज्ञापन


अवध की प्रमुख सीटें
सीतापुर से राजेश वर्मा, बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत, फैजाबाद से लल्लू सिंह, अंबेडकर नगर से रितेश पांडेय, श्रावस्ती से साकेत मिश्रा, गोंडा से कीर्ति वर्धन सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी के 51 उम्मीदवार - 

1- वाराणसी - नरेंद्र मोदी
2- कैराना - प्रदीप कुमार
3- मुज़फ्फरनगर - संजीव बालियान
4- नगीना - ओम कुमार 
5- रामपुर - घनशयाम लोधी
6- सम्भल - परमेश्वर सैनी
7- अमरोहा - कंवर सिंह तंवर
8- नोएडा - डॉ महेश शर्मा
9- बुलन्दशहर - भोला सिंह
10- मथुरा - हेमा मालिनी
11- आगरा- एसपी सिंह बघेल
12- फतेहपुर - राजकुमार चहर
13- एटा - राजवीर सिंह
14- आंवला - धर्मेंद्र कश्यप
15- शाहजहांपुर - अरुण सागर
16- लखीमपुर - अजय मिश्रा टेनी
17- धौरहरा - रेखा वर्मा
18- सीतापुर - राजेश वर्मा 
19- हरदोई - जय प्रकाश रावत
20- मिश्रिख - अशोक रावत
21- उन्नाव - साक्षी महाराज
22- मोहनलालगंज - कौशल किशोर
23- लखनऊ - राजनाथ सिंह
24- अमेठी - स्मृति ईरानी 
25- प्रतापगढ़ - संगम लाल गुप्ता 
26- फरूखाबाद - मुकेश राजपूत
27- इटावा - राम शंकर कठेरिया
28- कन्नौज - सुब्रत पाठक 
29- अकबर नगर - देवेंद्र भोले
30- जालौन - भानु प्रताप सिंह वर्मा
31- झांसी - अनुराग शर्मा
32- हमीरपुर - पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
33- बांदा - आरके सिंह पटेल
34- फतेहपुर - निरंजन ज्योति
35- बाराबंकी - उपेंद्र रावत
36- अयोध्या - लल्लू सिंह
37- अम्बेडकरनगर - रितेश पांडेय
38- श्रावस्ती - साकेत मिश्रा
39- गोंडा - कीर्तिवर्धन सिंह 
40- डुमरियागंज - जगदम्बिका पाल 
41- बस्ती - हरीश द्विवेदी
42- संतकबीरनगर - प्रवीण निषाद
43- महराजगंज - पंकज चौधरी
44- गोरखपुर - रवि किशन 
45- कुशीनगर - विजय दुबे
46- बांसगांव - कमलेश पासवान 
47- लालगंज - नीलम सोनकर
48- आज़मगढ़ - दिनेश लाल यादव निरहुआ
49- सलेमपुर - रविन्द्र कुशवाहा
50- जौनपुर - कृपा शंकर सिंह
51- चंदौली - महेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed