{"_id":"5e88f9af8ebc3e77b31a5114","slug":"bjp-s-foundation-day-tomorrow-but-this-time-shadow-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः भाजपा का स्थापना दिवस कल, लेकिन इस बार छाया है कोरोना का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः भाजपा का स्थापना दिवस कल, लेकिन इस बार छाया है कोरोना का संकट
Sun, 05 Apr 2020 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
भाजपा के स्थापना दिवस पर भी कोरोना संकट के बादल छा गए हैं। पार्टी की स्थापना होने के बाद से चार दशक में पहली बार भाजपा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर ही सांकेतिक रूप से स्थापना दिवस मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
जनता पार्टी में बिखराव के बाद 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, भैरोंसिंह शेखावत समेत प्रमुख नेताओं ने भाजपा का गठन किया था। तबसे स्थापना दिवस लगातार मनाया जाता है। प्रदेश में पार्टी बूथ स्तर पर समारोह करती रही है। कोरोना के चलते लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के कारण इस बार कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन