फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's defeat necessary for democracy of India.

UP News: सपा उपाध्यक्ष बोले, लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी, मतदाताओं से संपर्क पर दिया विशेष जोर

Mon, 21 Aug 2023 10:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Aug 2023 10:11 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि संविधान बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाना जरूरी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मतदाताओं के साथ संपर्क पर विशेष जोर दिया है।

विज्ञापन
BJP's defeat necessary for democracy of India.
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा है कि देश इस समय संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। संसदीय मूल्यों पर भी संकट है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


किरनमय नंदा प्रदेश सपा मुख्यालय पर मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। इसमें सीतापुर, हरदोई और कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, जोनल प्रभारियों और पूर्व प्रत्याशियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अजय राय बोले- प्रियंका लड़ती हैं तो वाराणसी में कांग्रेस की जीत तय, सपा पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में ठाकुरों की शरण में जाएगी सपा, अगले महीने क्षत्रिय एकीकरण सम्मेलन करेगी पार्टी


उन्होंने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं के साथ संपर्क पर विशेष जोर देना होगा। बैठक में पूर्व मंत्री आरके चौधरी, सीतापुर के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, हरदोई के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, पूनम सरोज आदि ने भी अपनी बातें रखीं।

समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में कानपुर के राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, गोरखपुर के प्रदीप कुमार को महासचिव और अंबेडकरनगर के छोटेलाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 14 प्रदेश सचिव, 28 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और एक विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed