{"_id":"369946a9cfa9db1d9d2aa7aef84a6300","slug":"bjp-raises-question-on-azam-khan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याकूब पर बयान से घिरे आजम, भाजपा ने लिया निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याकूब पर बयान से घिरे आजम, भाजपा ने लिया निशाने पर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Jul 2015 08:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मो. आजम खां पर राष्ट्रीय एकता को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
डॉ. वाजपेयी ने शुक्रवार को कहा कि आजम का यह कहना कि ‘याकूब मेमन को फांसी देने से नफरत फैलेगी’ राष्ट्रीय एकता व अखंडता को ठेस पहुंचाने वाला है।
उन्होंने इस मुद्दे पर अबू आजमी के बयान पर भी सवाल उठाया।
कहा कि कोर्ट द्वारा याकूब मेमन, टाइगर मेमन और दाउद इब्राहिम को मुंबई धमाकों का मुख्य षड्यंत्रकारी मानने के बाद आजम और अबू आजमी के बयान न्यायालय की अवमानना है।