फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans to defeat alliance in loksabha election 2019.

सपा-बसपा गठबंधन का सामना करने के लिए यूपी में भगवामय माहौल बनाएंगे अग्रिम मोर्चे, एजेंडा सौंपा

Sat, 22 Dec 2018 05:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Dec 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
BJP plans to defeat alliance in loksabha election 2019.

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अग्रिम मोर्चों की शक्ति बढ़ाकर सपा-बसपा के गठबंधन से मुकाबला करने की तैयारी शुरू की है। प्रदेश में माहौल को भगवामय करने के लिए अग्रिम मोर्चों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा मोर्चा, एससी मोर्चा और ओबीसी मोर्चा को एजेंडा सौंपा गया।

विज्ञापन


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 और विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को मिली जीत में अग्रिम मोर्चों और प्रकोष्ठों की बड़ी भूमिका रही थी। विपक्षी दल देश में मोदी हराओ के नारे के साथ गठबंधन की राजनीति में जुटे हैं। वे युवाओं, किसानों और समाज के अलग-अलग वर्गों को भ्रमित कर सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं।
विज्ञापन


विपक्ष के गठबंधन की रणनीति को फेल करने में भाजपा के मोर्चों और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता अहम भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने मोर्चों, प्रकोष्ठों से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर मिशन 73 प्लस को पूरा करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रिम मोर्चों व प्रकोष्ठों की कार्ययोजना बनाई गई

प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अग्रिम मोर्चों और प्रकोष्ठों की कार्ययोजना बनाई गई है। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज किसी भी गठबंधन का मुकाबला करने को तैयार है।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित मोर्चा की ओर से प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किए जाएंगे। सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में अनुसूचित मोर्चा की ओर से सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। पार्टी संगठन के सभी मंडलों में सहभोज का आयोजन फरवरी में होगा।

करेंगे कमल युवा महोत्सव का आयोजन

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन व प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा कार्यकर्ता कमल युवा महोत्सव का आयोजन करेंगे।

मिशन 2019 में विजय के लिए युवा मोर्चा को कमल क्रिकेट कप सहित कई कार्यक्रमों व अभियानों के जरिये युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, गोविंद नारायण शुक्ला, सुभाष यदुवंश, सांसद कौशल किशोर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed