फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans for four phases election in Uttar Pradesh.

यूपी: चार चरणों की सवा दो सौ से ज्यादा सीटों पर ताकत झोंकेगी भाजपा, पीएम मोदी एक दर्जन से ज्यादा रैलियां करेंगे

Sun, 20 Feb 2022 11:07 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Feb 2022 11:07 AM IST
सार

भाजपा ने यूपी चुनाव के शेष चार चरणों में पूरा जोर लगाने की रणनीति बनाई है। पार्टी नेतृत्व स्वीकार कर रहा है कि पहले दो चरणों में नुकसान हुआ है। हर क्षेत्र में जातीय समीकरणों के हिसाब से दिग्गजों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
BJP plans for four phases election in Uttar Pradesh.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा विधानसभा चुनाव के शेष चार चरणों की 231 सीटों पर पूरी ताकत झोंकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिन में करीब एक दर्जन रैलियां करेंगे। वे मार्च के पहले सप्ताह में काशी में दो से तीन दिन रहकर पूर्वांचल में भगवा माहौल बनाएंगे। पार्टी मुख्यालय में शनिवार रात हुई भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक में शेष चरणों में चुनावी रोडमैप बनाने के साथ सपा को घेरने की रणनीति पर मंथन किया गया।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में यह बैठक हुई। बैठक में शुरुआती चरणों में हुए मतदान वाली सीटों के साथ रविवार को होने मतदान से जुड़ी सीटों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता भी स्वीकार कर रहे हैं कि पार्टी को पहले और दूसरे चरण में कुछ सीटों का नुकसान हुआ है। पर, तीसरे व आगे के चरणों में न केवल उसकी भरपाई हो जाएगी, बल्कि पार्टी अपने लक्ष्य को भी पा लेगी। बैठक में मध्य यूपी के साथ अवध, गोरखपुर और काशी क्षेत्रों की सीटों पर मंथन हुआ। इनमें चौथे चरण की 61, पांचवें चरण की 59, छठे चरण की 57 और सातवें चरण की 54 सीटों पर चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक तय किया गया कि भाजपा अवध में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण सहित वहां के विकास व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे उठाएगी। वहीं गोरखरपुर और काशी क्षेत्र में माफिया मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद सहित उनके गैंग पर की गई कार्रवाई, पूर्वांचल की कानून व्यवस्था में आए सुधार, गोरखपुर क्षेत्र में हुए विकास के साथ काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण सहित अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

इन मुद्दों पर सपा को घेरने की बनाई गई रणनीति

बैठक में माफिया व अपराधियों को टिकट देने, मुस्लिम तुष्टीकरण व अखिलेश शासन की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा को घेरने की रणनीति बनी। सुभासपा को ध्यान में रखते हुए राजभर वोट बैंक को साधने पर भी चर्चा हुई। पूर्वांचल में भाजपा के बागियों के कारण जिन सीटों पर समीकरण बिगड़ा है, उन सीटों के लिए खास योजना तैयार की गई।

मुस्लिम, यादव बहुल सीटों पर नुकसान की काट तलाशने की रणनीति बनाई गई। योजना के मुताबिक पीएम मोदी 21 फरवरी को पीलीभीत, 22 को बहराइच और 23 फरवरी को बाराबंकी में चुनावी रैली करेंगे। पीएम 5 मार्च तक लगातार करीब एक दर्जन रैलियां और रोड शो करेंगे। मार्च के पहले सप्ताह में मोदी अपनी संसदीय क्षेत्र काशी में दो से तीन दिन रहकर पूर्वांचल का माहौल बनाएंगे। वहीं प्रतिदिन हर जिले में गृहमंत्री शाह, सीएम योगी, जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं की दो से तीन सभाएं व रोड शो होंगे।

हर जिले में दिग्गज नेता तैनात होंगे
पार्टी पूर्वांचल के हर जिले में दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार में तैनात करेगी। चुनाव के बाद फ्री हुए उन क्षेत्रों के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों के साथ पदाधिकारियों को पूर्वांचल के जिलों में जातीय समीकरण के हिसाब से तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed