फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans for bypoll 2014 in Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव: फिर एक्शन में आए शाह

Mon, 04 Aug 2014 08:22 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Aug 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
BJP plans for bypoll 2014 in Uttar Pradesh

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के प्रयोग को विधानसभा की खाली हुई 12 सीटों और लोकसभा की मैनपुरी सीट पर दोहराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी भाजपा के सदस्यों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

इसी के तहत चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति व पार्टी के एक-एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के साथ सभी जगह दो-दो अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लगाने की योजना बनी है।

इन दो कार्यकर्ताओं में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा उस क्षेत्र का अनुभवी प्रचारक और एक विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता होगा।

शाह ने दी जिम्मेदारियां

BJP plans for bypoll 2014 in Uttar Pradesh

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी संबंधित सीटों के सांसदों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंप चुके हैं। उन्होंने सांसदों को सीट के प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी कहते हैं कि उपचुनाव को लेकर पार्टी गंभीर है।

प्रभारियों को बूथ कमेटियों की बैठकों का निर्देश दिया जा चुका है। मतदाता सूची के लिए पन्ना प्रभारी तय किए जा रहे हैं। पन्ना प्रभारी ही संबंधित मतदाताओं से संपर्क करेंगे।

वे यह भी देखेंगे कि कहीं कोई नाम छूटा तो नहीं है। मतदाता पहचान पत्रों की स्थिति क्या है। अगर किसी का नाम नहीं होगा तो यह लोग उसका नाम मतदाता सूची में शामिल कराएंगे। साथ ही मतदाता पहचान पत्र भी बनवाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए कोई कसर नहीं रखना चाहती भाजपा

BJP plans for bypoll 2014 in Uttar Pradesh

विधानसभा की 12 सीटों का उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। इनमें विधानसभा चुनाव-2012 में भाजपा 11 पर और एक सीट रोहनिया से अपना दल की अनुप्रिया पटेल जीती थीं।

अपना दल ने रोहनिया सीट से कृष्णा पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। शेष सीटों पर भाजपा को चुनाव लड़ना है। उत्तराखंड में विधानसभा की तीन सीटों पर मिली पराजय ने यूपी भाजपा के कान खड़े कर दिए हैं।

रणनीतिकार चिंतित हैं कि किसी भी वजह से अगर किसी सीट पर हार हुई तो भाजपा के पक्ष में जमा रंग फीका पड़ना शुरू हो जाएगा। इसीलिए भगवा टोली पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed