फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP planning master plan for Uttar Pradesh

...इस मास्टर प्लान से यूपी का दुर्ग जीतेंगे भाजपाई

Fri, 08 Aug 2014 11:06 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Aug 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP planning master plan for Uttar Pradesh

भाजपा हाईकमान ने उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं पर चढ़ी जीत की खुमारी उतारने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मिशन यूपी की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन


इसके तहत प्रदेश भर में विभिन्नि मुद्दों पर आंदोलन करने से लेकर संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने के लिए सम्मेलन तक के कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में बड़े नेताओं की सभाएं भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रदेश से जुडे़ नेताओं और सांसदों को लोगों के बीच लगातार सक्रिय रखने का एजेंडा सौंपा जाएगा। वृंदावन में 23 व 24 अगस्त को प्रस्तावित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में इस पूरी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करके अंतिम रूप देने के साथ ही इसे लागू करने का खाका भी खींचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन पर भी दबाव बनाने की तैयारी

BJP planning master plan for Uttar Pradesh

जानकारी के मुताबिक, कार्ययोजना को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहला संघर्ष, दूसरा संपर्क व संवाद और तीसरा आम लोगों के सरोकारों से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान में सहायक बनना तथा रचनात्मक कार्यों के जरिये उन्हें पार्टी के नजदीक लाना।

सबसे पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर राज्य सरकार को पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ घेरने के कार्यक्रम तय होंगे।

ऐसे प्रयास होंगे कि कानून-व्यवस्था या प्रदेश सरकार की तुष्टीकरण नीति से पीड़ित लोगों की मदद के लिए भाजपा कार्यकर्ता खड़े दिखें। साथ ही प्रशासन पर इस बात का दबाव बनाएंगे कि एकतरफा कार्रवाई न हो।

इस काम में मानवाधिकार प्रकोष्ठ व विधि प्रकोष्ठ के लोगों को आगे किया जाएगा। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क से जुड़ी व किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा के लोग सड़कों पर दिखेंगे।

युवाओ से जुड़ने पर जोर

BJP planning master plan for Uttar Pradesh

कार्ययोजना के दूसरे हिस्से के तहत लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी से जुड़े लोगों को स्थायी तौर पर साथ रखने के लिए सम्मेलन शुरू भी कर दिए गए हैं।

अब अलग-अलग मोर्चा व प्रकोष्ठों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित लोगों से संपर्क व सम्मेलन का काम सौंपा जाएगा।

युवा मोर्चा को छात्रों की समस्याओं के समाधान और युवकों से संपर्क व संघर्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी तो किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं पर संघर्ष का खाका खींचेगा।

साथ ही संपर्क व संवाद को दुरुस्त करने के लिए इनके सम्मेलन करेगा। इसी तरह अन्य मोर्चा व प्रकोष्ठ काम करेंगे। बूथ कमेटियों की समीक्षा भी की जाएगी। जहां ये कमेटियां सक्रिय नहीं हैं, वहां नए लोगों को जोड़कर यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

केंद्र सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार

BJP planning master plan for Uttar Pradesh

संघर्ष, संपर्क व संवाद के साथ ही पार्टी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाने और उन्हें देश में भाजपा की सत्ता होने का एहसास कराने का भी फैसला किया है। इसके तहत मोर्चा व प्रकोष्ठ कार्यकर्ता अलग-अलग तबकों व वर्गों के बीच जाकर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे व उन्हें इनका लाभ दिलाने में सहायता करेंगे।

दरअसल, केंद्र में सत्ता में आने के बावजूद भाजपा हाईकमान यूपी को लेकर बहुत निश्चिंत नहीं हो पा रहा है। उसे पता है कि असली चुनौती 2017 के विधानसभा चुनाव हैं।

उसमें भाजपा का झंडा फहराए बगैर इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से मिले समर्थन को अगले लोकसभा चुनाव तक बरकरार रखना काफी मुश्किल होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी कहते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के उत्पीड़न व जनविरोधी फैसलों के खिलाफ संघर्ष करेंगे और लोगों की समस्याओं के समाधान में मदद करेंगे। केंद्र सरकार के फैसलों का लाभ जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed