फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp planning for 2019 loksabha election win

लोकसभा के हर क्षेत्र की थाह लेंगे भाजपाई, 2019 फतह के लिए बनी ये योजना

Sun, 21 Oct 2018 04:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Oct 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
bjp planning for 2019 loksabha election win
भाजपा - फोटो : PTI

मिशन 2019 की फतह की तैयारी में जुटी भाजपा ने अब चुनावी तैयारियों के सूक्ष्म प्रबंधन पर फोकस कर दिया है। इसी महीने के अंत में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को विधानसभा के सभी क्षेत्रों में ‘रन फॉर यूनिटी’ के जरिये लोगों से संपर्क व संवाद का खाका खींचा गया है। 

विज्ञापन


उसी दिन गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण के मौके पर उत्तर प्रदेश में लोकसभा के सक्षी क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को वहां लेकर जाकर सरोकारों के समीकरण साधने की रणनीति तय की गई है। इसी के साथ 1 से 15 दिसंबर तक विधानसभा के सभी क्षेत्रों में पद यात्राएं निकालकर लोगों से संपर्क और संवाद का कार्यक्रम बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी के साथ नवंबर के पहले पखवारे में लोकसभा के सभी क्षेत्रों में बैठकें करके एक-एक क्षेत्र की समीक्षा की जाएगी। जिसमें सांसदों के बारे में भी फीडबैक जुटाया जाएगा। लोकसभा के हर  शनिवार को यहां इंदिरागांधी प्रष्ठिान में पार्टी के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला संयोजकों, लोकसभा प्रभारियों और लोकसभा संयोजकों की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं को एजेंडा सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री व पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम न करता हो उस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बिना विश्राम किए काम में लगे रहना चाहिए। कहा कि कार्यकर्ताओं ने इसी तरह मेहनत की तो 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा सत्ता में आने से कोई नहीं रोक पाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि रन फॉर यूनिटी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल किया जाए।

अब हर लोकसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को बाइक रैली

बैठक के फैसले के अनुसार, 10 से 15 नवंबर के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर बूथ समितियो के सदस्यों का अभिनंदन करेंगे। इसी के साथ यह भी फैसला किया गया कि बूथ के कार्यकर्ताओं की रैली लखनऊ में न करके अब लोकसभा के हर क्षेत्र में की जाएगी। प्रत्येक बूथ से पांच कार्यकर्ता बाइक से अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र के केंद्र तक आएंगे। जहां पर सभा होगी।

सभा में प्रदेश और केंद्र से पार्टी का कोई न कोई नेता शामिल होगा। बाइक रैली में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ऊपर के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को कमल ज्योति विकास महाभियान तय किया गया है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं की केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं से लाभान्वित तीन करोड़ से अधिक परिवारों से संपर्क व संवाद कराने की योजना बनाई गई है। 

प्रदेश अध्यक्ष पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री संगठन बंसल के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक,  गोविन्द नारायण शुक्ल सहित सभी क्षेत्रीय  अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed