फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp plan for its candidates for 2019 election.

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के आधे सांसदों के टिकट कटेंगे, कुछ मंत्री लड़ेंगे चुनाव

Mon, 23 Apr 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Apr 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
bjp plan for its candidates for 2019 election.

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की लड़ाई को दिलचस्प और दमदार बनाने के लिए कसौटी पर असफल रहे लगभग आधे सांसदों के टिकट काटने और प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। ये मंत्री क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के लिहाज से भाजपा की कसौटी पर फिट बैठते हैं। कोशिश इन चेहरों के सहारे प्रदेश में भाजपा का माहौल बनाने और जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों की बिसात पर विपक्ष को मात देने की है।

विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व की लोकसभा चुनाव के लिए मिल रहे शुरुआती फीडबैक के मद्देनजर करीब 35 से अधिक मौजूदा सांसदों का टिकट काटने की तैयारी में है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र सहित कुछ अन्य उम्रदराज सांसदों को भी चुनाव लड़ाने के बजाय कोई दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं कुछ सांसदों की क्षेत्र में निष्क्रियता और खराब छवि को देखते हुए उनके टिकट काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रदेश में भाजपा की नींव जितनी मजबूत होगी, केंद्र की सत्ता पर दोबारा काबिज होने की राह उतनी ही आसान होगी। सपा-बसपा गठबंधन के बाद चुनावी राह की मुश्किलों को भांपते हुए भाजपा ने अपने बड़े नेताओं, फिल्म और खेल जगत के चर्चित चेहरों को भी चुनावी बिसात पर उतारने का मन बनाया है। इनमें भी वरीयता साफ-सुथरी छवि वालों को देने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चेहरों पर बाजी

bjp plan for its candidates for 2019 election.

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को भाजपा न केवल चुनाव मैदान में उतारना चाहती है बल्कि पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग में वोट बैंक मजबूत करने के लिए उन्हें पार्टी का स्टार प्रचारक भी बनाने की तैयारी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के तेवर को देखते हुए सरकार के मंत्री अनिल राजभर को भाजपा का राजभर चेहरा बनाने का निश्चय किया गया है।

अनिल को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अनिल को राजभर समाज के बीच मजबूत पकड़ बनाने को कहा गया है ताकि ओमप्रकाश अगर साथ छोड़ते हैं तो नुकसान न हो।

विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, खेल मंत्री चेतन चौहान, वन मंत्री दारासिंह चौहान, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य कुछ नेताओं को भी चुनाव लड़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed