फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plan for assembly election in UP.

असम के बाद भाजपा का पूरा फोकस यूपी, सब कुछ फाइनल

Sun, 22 May 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 May 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
BJP plan for assembly election in UP.
पीएम मोदी व अमित शाह

असम चुनाव से निपटते ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी पर पूरा फोकस कर दिया है। एक तरफ भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने पर काम चलेगा तो दूसरी तरफ संगठनात्मक ढांचे को भी चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी जन संवाद का एजेंडा सौंपते हुए लोगों से संपर्क व संवाद के काम पर लगाने का फैसला किया गया है। जिससे सांसदों व विधायकों से न मिल पाने की कार्यकर्ता और जनता की शिकायतों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन


12-13 जून को इलाहाबाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी तय कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो 26 मई को उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) आ रहे हैं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी 4 जून को कानपुर व लखनऊ और 7 जून को कासगंज का कार्यक्रम तय हो गया है। सांसदों से भी अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार पांच दिन डेरा डालने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर हमला बोलें, जनता को बताएं

BJP plan for assembly election in UP.
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

भाजपा नेताओं ने शनिवार को यहां सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और क्षेत्रीय मंत्रियों के साथ इन कार्यक्रमों और नेताओं के दौरे का पूरा रोडमैप खींचा।

कहा कि कुछ ही महीने बाद चुनावी बिगुल बज जाएगा। इसलिए संगठनात्मक ढांचे के गठन में अगर कहीं कोई कमी है तो उसे दो सप्ताह के भीतर ठीक कर लिया जाए। जहां संगठन नहीं बन पाया है तो उसे बना लिया जाए। यह खुशी की बात है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी उत्तर प्रदेश में तय कर दी है। इससे भी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी बढ़ी है। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार ने लोगों को पूरी तरह निराश किया है। युवाओं को छला जा रहा है। किसान परेशान है। बुंदेलखंड सहित अधिकांश हिस्से में राहत राशि बंटी नहीं, विकास ठप पड़ गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं को रोका जा रहा है।

राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने बैठक में मौजूद लोगों को समझाया कि प्रदेश विधानसभा का चुनाव निर्णायक चुनाव है। कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज है। बस नेताओं को मेहनत करके कार्यकर्ताओं को मुद्दे समझाने हैं, जिन्हें वे जनता के बीच जाकर सपा और बसपा की पोल खोल सकें।

कार्यकर्ताओं की कीमत पर किसी को भाजपा में जगह नहीं

BJP plan for assembly election in UP.
बैठक में भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक में आए लोगों से कहा कि असम की सफलता से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। बड़ी संख्या में लोग भाजपा में जुड़ना चाहते हैं। हम जोड़ना भी चाहते हैं।

संगठन की इकाई गठित करते समय इसका ध्यान रखें। पर, कार्यकर्ता का बलिदान करके नहीं। कहीं भी किसी को पार्टी के पुराने कार्यकर्ता के बलिदान की कीमत पर पार्टी में शामिल न किया जाए। पद या टिकट का आश्वासन तो कत्तई दिया ही न जाए।

कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह है, जोश है। हम कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर चुनाव में 265 से ज्यादा सीटें जीतने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed