फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp new team will take formation after navratri

सरकार तो बन गई, जानें कब बनेगी योगी सरकार की नई टीम

Tue, 21 Mar 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Mar 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
bjp new team will take formation after navratri
योगी आदित्यनाथ
उप्र में भाजपा की सरकार बन गई है, अब नव संवत्सर के बाद संगठन की नई टीम गठित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित क्षेत्रों व जिला स्तर पर नई टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारियों को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने से राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा की टीम में आंशिक फेरबदल किया जाएगा। नई टीम का गठन लोकसभा चुनाव- 2019 को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें जातीय व क्षेत्रीय संतुलन भी देखा जाएगा। सूबे में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा की नई कार्यकारिणी में ध्रुवीकरण के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित बड़ी संख्या में प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बन गए हैं। ऐसे में अब वे ज्यादा दिन तक संगठन के पद पर नहीं रह सकेंगे।

इसलिए नव संवत्सर के बाद सूबे में भाजपा की नई टीम गठित की जाएगी। पार्टी में केशव मौर्य के स्थान पर दलित या किसी अति पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को ही अध्यक्ष बनाने पर विचार हो रहा है। अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाया जाएगा जो मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और उनकी सरकार से सामंजस्य स्थापित कर संगठन को चला सके।
 

केंद्रीय टीम में शामिल होंगे युवा विधायक

bjp new team will take formation after navratri
bjp logo
उधर, महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अनुपमा जायसवाल को भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। उनकी जगह नए महामंत्री की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टंडन व धर्मपाल सिंह, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा और पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने से उनकी जगह नए लोग लाए जाएंगे।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाति सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बन गई हैं। अत: महिला मोर्चा की कमान भी किसी नए चेहरे को सौंपी जाएगी। उधर, भाजपा की केंद्रीय टीम में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह को भी प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनाने से केंद्र में उनकी जगह अन्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होना तय माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, नई टीम में कुछ विधायकों को भी रखा जाएगा। प्रदेश महामंत्री, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पद पर युवा विधायकों को मौका दिया जाएगा, वहीं महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महिला विधायक की ताजपोशी हो सकती है।

राष्ट्रीय टीम में यूपी के नेताओं की सीट खाली होने पर यूपी से ही भाजपा नेताओं को मौका दिया जाएगा। केंद्रीय टीम में भी यूपी के कुछ युवा विधायकों को शामिल किया जा सकता है।
 
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की नई टीम मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिलकर तय करेंगे। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में शाह के साथ होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed