{"_id":"6a4931b856bd3d2274088374","slug":"bjp-national-president-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1813701-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कला,साहित्य, समाज पर बुद्धिजीवियों से बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कला,साहित्य, समाज पर बुद्धिजीवियों से बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को लखनऊ प्रवास के दौरान बुद्धिजीवियों, कलाकारों, साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों से मुलाकात की। गोखले मार्ग स्थित विदुषी पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह के आवास पर बैठक हुई। जहां उन्होंने लखनऊ सहित देश की सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, कला और सामाजिक विकास पर गहन और सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल को रेखांकित किया। साथी उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने जनकल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने एवं देश की धरोहर को सहेजने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहें। बैठक के दौरान प्रबुद्धजनों और कलाकारों ने भी खुलकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने समाज और संस्कृति के उत्थान के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव सरकार और संगठन के समक्ष रखे। बैठक में मुख्य रूप से प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी, विजय कुमार, डॉ. ए.एन. सिंह, आत्म प्रकाश सिंह, डॉ. सूर्यकांत, माड़वी सिंह, पूर्णिमा पांडेय सहित साहित्य और कला जगत की अनेक विभूतियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन