फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp mla saurabh's gunner and cook arrested in molestation

विधायक निवास मामला: गैंगरेप से बची पीड़िता ने सुनाई भयावह दास्तान

Sat, 22 Jul 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Jul 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
bjp mla saurabh's gunner and cook arrested in molestation
गैंगरेप की कोशिश करने वाला गनर और रसोईया - फोटो : amar ujala

बटलर पैलेस कॉलोनी स्थित वाराणसी कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के आवास पर बृहस्पतिवार आधी रात उनके गनर मनोज कुमार तिवारी व रसोइये सोहनलाल ने युवती से गैंगरेप की कोशिश की।

विज्ञापन


बहाने से युवती को घर बुलाया दोनों ने उसे दबोच लिया। मामले की जानकारी पर विधायक ने हजरतगंज पुलिस को बुलाकर दोनों को कानून के सुपुर्द कर दिया।

पीड़िता ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वारदात के वक्त विधायक अपने आवास पर नहीं थे। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई को कुछ दिन पहले गौतमपल्ली पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के आरोप में पकड़ा था।

बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे विधायक का रसोइया सोहनलाल उसके घर आया और कहा कि भाई के खिलाफ वारंट जारी हो गया है।

इस सिलसिले में पूछताछ के लिए उसे दीवान मनोज कुमार तिवारी बुला रहे हैं। युवती घबरा गई और अपनी मां के साथ विधायक के आवास पर पहुंची। युवती की मां को बाहर बैठाकर उसे कमरे के भीतर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले रुपये मांगे, फिर अश्लील हरकतें करने लगे

bjp mla saurabh's gunner and cook arrested in molestation

पीड़िता ने बताया कि कमरे में गनर मनोज और रसोइये सोहनलाल ने उसके भाई के खिलाफ वारंट की बात कहते हुए 10000 रुपये मांगे। गनर ने कहा कि अगर वह रुपये नहीं देगी तो उसके भाई को जेल भिजवा दिया जाएगा। युवती घबरा गई और इतने रुपये न होने की बात कहते हुए गिड़गिड़ाने लगी।

इसी बीच गनर व रसोइये ने उसे दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया और कपड़े फाड़ने की कोशिश की।

युवती ने शोर मचाया तो बाहर बैठी मां कमरे में आ गईं। भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बेटी को छोड़ने की चेतावनी दी तो गनर व रसोइये ने उनसे भी गाली-गलौज व हाथापाई शुरू कर दी।

पुलिस से शिकायत करने पर फर्जी केस में बंद कराने की धमकी दी। युवती की मां किसी तरह उसे लेकर घर आईं। सुबह होने पर इलाके के लोगों को पूरा मामला पता चला तो आक्रोश फैल गया। युवती की मां ने विधायक से संपर्क कर उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी।

विधायक ने बुलाई पुलिस

bjp mla saurabh's gunner and cook arrested in molestation

आवास पर गनर और रसोइये पर गैंगरेप की कोशिश करने का आरोप लगा तो विधायक के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल हजरतगंज पुलिस से संपर्क कर दोनों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि विधायक से सूचना पाकर पुलिस को बटलर पैलेस भेजकर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता की तरफ से छेड़छाड़, रंगदारी मांगने व गाली-गलौज की धारा में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed