{"_id":"5f2f5e4fc5494d3cc40ba6f8","slug":"bjp-mla-krishnanand-rai-murder-accused-miscreant-killed-in-police-encounter-at-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर
Sun, 09 Aug 2020 07:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Aug 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
2005 में प्रयागराज के पास हुई भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी का करीबी शूटर राकेश पांडेय एसटीएफ के साथ लखनऊ में हुई मुठभेड़ में मारा गया। एसटीएफ के अनुसार उस पर प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं, राकेश के पिता का आरोप है कि एसटीएफ ने उसे घर से उठाकर मारा है। राकेश पर दर्ज मुकदमे खत्म हो चुके थे।
एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया की राकेश उर्फ हनुमान पांडेय अपने साथियों के साथ लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ ने अपनी वाराणसी व लखनऊ यूनिट को सक्रिय किया।
रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे सरोजनी नगर स्थित अमौसी एयरपोर्ट के पास कार से कानपुर की ओर जा रहे बदमाशों को एसटीएफ के जवानों ने रोकने का प्रयास किया। इस पर ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
गाड़ी से निकले बदमाशों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और बाकी भाग गए। घायल बदमाश की शिनाख्त राकेश पांडेय के रूप में हुई, जिसे पास के मुख्य सामुदायिक केंद्र ले जाया गया।

Trending Videos
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आईजी ने बताया कि राकेश कृष्णानंद राय समेत कुल सात लोगों की हत्या व इतने ही हत्या के प्रयास के मामलों में आरोपी था। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राकेश भी बड़ा शूटर बन गया था। हालांकि 2019 में अदालत ने मुख्तार समेत सभी आरोपियों को कृष्णानंद राय की हत्या से आरोप मुक्त कर दिया था।