फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MLA from Kadipur Rajesh Gautam threatened to beat policeman by shoe on phone

BJP MLA ने दरोगा से कहा: दो कौड़ी के दरोगल्ली, दिमाग खराब है क्या तुम्हारा, निकाल के जूता वहीं आकर मारना शुरू करूंगा

Sun, 03 Jul 2022 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 12:21 PM IST
सार

ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक राजेश गौतम एसपी से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऑडियो वायरल हुआ है। हमको भी जानकारी मिली है।

विज्ञापन
BJP MLA from Kadipur Rajesh Gautam threatened to beat policeman by shoe on phone
दरोगा, भाजपा विधायक राजेश गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कादीपुर के भाजपा विधायक राजेश गौतम का एक ऑडियो शनिवार को वायरल हुआ। वायरल ऑडियो में वो एक दरोगा को जूते से मारने की धमकी देते सुनाई पड़ रहे हैं। कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने शनिवार को कादीपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय प्रसाद को कॉल किया। फोन उठाते ही दरोगा ने कहा, सर जय हिंद। विधायक ने कहा योगेंद्र प्रताप सिंह का चरित्र प्रमाण पत्र लिखना था। क्या हुआ? दरोगा ने जवाब दिया उनके खिलाफ मुकदमा है। बस इस पर आपा खोए विधायक ने कहा, दिमाग खराब है क्या तुम्हारा संजय प्रसाद। तुम लोग दो कौड़ी के दरोगल्ली डेढ़-डेढ़ हजार लेकर रिपोर्ट लगाते हो। तुम लोगों को आज औकात में लाता हूं। 

विज्ञापन

उन्होंने वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि डेढ़ हजार किस बात का लिया। किस बात का पैसा लिया। जवाब में दरोगा ने कहा कि कौन पैसा लिया। तब विधायक ने कहा कि निकाल के जूता वहीं आकर मारना शुरू करूंगा। हम वर्दी का सम्मान करते हैं मगर तुम लोग गंधवा दिए हो। अपनी बेइज्जती होते देख दरोगा ने भी स्वर बदले कहा, हम नहीं लिख पाएंगे साहब। हमारा ट्रांसफर करा दीजिए। इस पर विधायक ने कहा नहीं लिख पाओगे तो पैसा किस बात का लिए हो। हम पैसा नहीं लिए हैं। इस पर दरोगा ने कहा, जो करना हो कर लीजिए मगर गाली मत दीजिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से मिले विधायक

ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक राजेश गौतम एसपी सोमेन बर्मा से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑडियो वायरल हुआ है। हमको भी जानकारी मिली है। एक हफ्ते से एक व्यक्ति चरित्र प्रमाण पत्र मांग रहा था। कोतवाल से भी कहा उसके बाद भी दरोगा ने पांच हजार में सौदा कर उससे डेढ़ हजार रुपये ले लिया। हमने कोई अभद्रता नहीं की है। दरोगा की कई शिकायत आई हैं। हमारे संगठन के लोगों ने भी शिकायत की है। वो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed