{"_id":"5bc1c321bdec2269871ed6df","slug":"bjp-mla-allegedly-threaten-to-cms-of-balrampur-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य चिकित्साधिकारी को भाजपा विधायक द्वारा धमकी देने का ऑडियो वायरल, सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य चिकित्साधिकारी को भाजपा विधायक द्वारा धमकी देने का ऑडियो वायरल, सुरक्षा की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Updated Sat, 13 Oct 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक पलटू राम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने सदर भाजपा विधायक पलटू राम पर धमकी देने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह, जिले के डीएम व एसपी से मामले की शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में विधायक पलटूराम ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने सीएमएस को चिकित्सालय परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र न खुलने पर चेतावनी दी थी। सीएमएस अपना गुनाह छिपाने के लिए ऑडियो वायरल कर रहा है और तरह-तरह के आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विधायक का कहना है कि जन औषधि केंद्र न खुलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर मैंने जनता की मदद करने के लिए सीएमएस से बात की थी।
आपको बता दें कि विधायक ने पहले भी सीएमएस के खिलाफ भ्रष्टाचार व मनमानी करने की शिकायत प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व डीजी हेल्थ से की थी। डीजी हेल्थ ने मामले की जांच एडी हेल्थ डॉ रतन कुमार देवीपाटन मंडल गोंडा को सौंपी है।
विज्ञापन