फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP messge with its saffron cap.

यूपी: सपा की लाल, बसपा की नीली, सुभासपा की पीली टोपी के बाद भाजपा ने भगवा टोपी से दिए भावी राजनीति के संकेत

Thu, 07 Apr 2022 02:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Apr 2022 02:36 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी की लाल टोपी, बहुजन समाज पार्टी की नीली टोपी, सुभासपा की पीली टोपी, आम आदमी पार्टी की सफेद टोपी, निषाद पार्टी की बहुरंगी टोपी के बाद भाजपा ने भी अपनी टोपी से भविष्य के राजनीतिक संकेत देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
BJP messge with its saffron cap.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के स्थापना दिवस से पार्टी की भगवा टोपी लांच हो गई। 42वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित तमाम मंत्री और नेता भगवा टोपी पहने नजर आए।

विज्ञापन


प्रदेश की सियासत में अभी तक समाजवादी पार्टी की लाल टोपी, बहुजन समाज पार्टी की नीली टोपी, सुभासपा की पीली टोपी, आम आदमी पार्टी की सफेद टोपी, निषाद पार्टी की बहुरंगी टोपी प्रचलित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के नेता सदन से सड़क तक टोपियों को लेकर विपक्षी दलों को समय-समय पर निशाने पर भी लेते रहे है। अभी कुछ दिन पहले चुनावी सियासत में भी टोपियों को लेकर हंगामा मचा था।
विज्ञापन


भाजपा में भी अब टोपी की एंट्री हो गई है। भगवा रंग की टोपी पर बीजेपी लिखा है और कमल का फूल बना है। संभवत: यह पहला मौका है जब बीजेपी नेता इस तरह टोपी लगाए दिखेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी नेताओं के सिर पर दिखी यह भगवा टोपियां यूं ही नहीं हैं । इन टोपियों के सहारे बीजेपी भविष्य के समीकरण साधते दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासत में संकेतों और समीकरणों का खास महत्व होता है। भाजपा के  नेताओं के सिरों पर भगवा टोपियां न सिर्फ भाजपा नेताओं के भगवा एजेंडे को धार देंगी बल्कि विपक्ष को भी भाजपा की पिच पर खेलने का आमंत्रण देंगी। विपक्ष टोपियों को लेकर यदि कुछ हमला बोलेगा तो यह टोपी विपक्ष पर हमले का बीजेपी का हथियार बनेगी भाजपा ने टोपी और उसके रंग को राष्ट्रवाद के रंग से रंगकर विपक्ष को घेरेगी।


उधर, भगवा टोपियां पहने पार्टी के कार्यकर्ता माहौल बनाए रखने का प्रयास करेंगे। केंद्रीय कार्यालय से टोपियों का सैंपल मंगाने के बाद प्रदेश मुख्यालय ने लाखों टोपियां बनवाने का ऑर्डर दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed